तेलीबांधा में खड़े वाहन से टकराया तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटर, हादसे में लैब टेक्नीशियन की दर्दनाक मौत, दो घायल, इलाज जारी, पसरा मातम

A high-speed electric scooter collided with a parked vehicle in Telibandha, resulting in the tragic death of a lab technician and two others injured, with treatment ongoing, and widespread mourning.

तेलीबांधा में खड़े वाहन से टकराया तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटर, हादसे में लैब टेक्नीशियन की दर्दनाक मौत, दो घायल, इलाज जारी, पसरा मातम

रायपुर : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में देर रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका इलाज जारी है. यह हादसा रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच का बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक तीन युवक इलेक्ट्रिक स्कूटर CG 04 NW 3417 में सवार होकर शहर के भीतर घूमने निकले थे. तेज रफ्तार और असंतुलन की वजह से स्कूटर अचानक सड़क किनारे खड़े टाटा एस वाहन से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे. हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गए.
मृतक महेश यादव, स्थायी निवासी कटोरा तालाब पेशे से एक पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन थे और जैकलिन पैथोलॉजी लैब में कार्यरत थे. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी. तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेकहारा अस्पताल रवाना किया गया. वहीं मृतक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए मेकहारा के चीरघर भेजा गया.
घायलों की पहचान यश शर्मा और रुपेश साहू की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज मेकहारा में जारी है. हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. जबकि टाटा एस के पीछे का हिस्सा भी बुरी तरह दब गया.
हादसे के वक़्त सड़क पर ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी. जिससे संभवतः स्कूटर चालक ने रफ्तार पर नियंत्रण खो दिया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है. प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि स्कूटर तेज स्पीड में था और असंतुलन की वजह से यह हादसा हुआ.
तेलीबांधा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को खबर दे दी गई है. हादसे की सही वजह का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज की जांच की जा रही है. आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं.
हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है. महेश यादव के सहयोगी और परिचितों ने बताया कि वह एक शांत और जिम्मेदार व्यक्ति थे. रात के समय किसी निजी काम से निकले थे. लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t