रायपुर की हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, अस्पताल के रैंप में युवक ने चढ़ा दी बाईक और कांच का गेट तोड़कर अंदर जाने की कोशिश, पूछताछ जारी
A commotion erupted at a Raipur hospital, where a young man drove his bike onto the hospital ramp and attempted to break through the glass gate. An investigation is underway.
रायपुर : राजधानी रायपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एक युवक के हंगामे मचाने का मामला सामने आया है. अस्पताल के रैंप में युवक ने बाईक चढ़ा दी और कांच का गेट तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की. लेकिन वहां मौजूद गार्ड ने उसे रोक दिया. इससे पहले युवक ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया और स्टील की चेयर फेंकी.
इस पूरे मामले को लेकर आरोपी युवक के खिलाफ अस्पताल प्रबंधन ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जहां आरोपी को हिरासत में लिए जाने की खबर है. अब आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है.
इस पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक स्टील की चेयर फेंकते हुए और बाईक अस्पताल में चढ़ाते हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने अस्पताल में तोड़फोड़ क्यों की और उसका मकसद क्या था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



