मंदिर परिसर में चाकूबाजी, शराब पीने से रोका तो युवक पर हमला, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी, इलाके में फैली सनसनी, चार आरोपी फरार, तलाश जारी
A knife attack occurred in the temple premises, a youth was attacked when he was stopped from drinking alcohol. He was admitted to the hospital and his treatment was ongoing. A sensation spread in the area, four accused absconded, and a search was underway.
रायपुर : राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में रविवार को चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. महोबा बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ युवकों द्वारा किए गए हमले में एक स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज जारी है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर में कुछ युवक शराब पी रहे थे. इसी दौरान एक स्थानीय युवक ने उन्हें मंदिर परिसर में शराब पीने से मना किया. इस बात पर आरोपियों को गुस्सा आ गया और विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते आरोपी राजा यादव और उसके तीन साथियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया. आसपास के लोगों ने फौरन पुलिस को खबर दी. जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया.
आमानाका थाना प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. ताकि आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके.
पुलिस के मुताबिक आरोपी क्षेत्र में नशीली गोलियों, अवैध शराब और गांजा के अवैध कारोबार से भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। ऐसे में उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.
घटना के बाद मंदिर और बाजार क्षेत्र में लोगों में डर का माहौल है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



