शराब पीने से मना करना पड़ा महंगा, दो भाइयों पर हमला, सार्वजनिक जगह पर नशा करने से रोका, तो बदमाशों ने मारा चाकू, इलाज जारी,  2 आरोपी गिरफ्तार

Refusing to drink alcohol proved costly; two brothers attacked; miscreants stabbed them when they stopped them from consuming alcohol in a public place; treatment is ongoing; 2 accused arrested.

शराब पीने से मना करना पड़ा महंगा, दो भाइयों पर हमला, सार्वजनिक जगह पर नशा करने से रोका, तो बदमाशों ने मारा चाकू, इलाज जारी,  2 आरोपी गिरफ्तार

डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ शहर के बुधवारी पारा स्थित पुराने अस्पताल परिसर में 13 मार्च की रात हुई चाकूबाजी की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया. शराब पीने से मना करने पर कुछ युवकों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल उनका इलाज राजनांदगांव के अस्पताल में जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना की रात मानिकपुरी बंधु पुराने अस्पताल परिसर स्थित कुएं के पास बैठे हुए थे. इसी दौरान कुछ युवक वहां शराब पीने पहुंचे. दोनों भाइयों ने सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने से मना किया. जिससे नाराज होकर आरोपियों ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और आरोपियों ने चाकू से हमला कर दोनों भाइयों को घायल कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया.
अवैध शराब और शराबखोरी पर फिर उठे सवाल
इस वारदात के बाद इलाके में अवैध शराब बिक्री और खुलेआम शराबखोरी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों और मीडिया द्वारा पूर्व में भी बुधवारी पारा क्षेत्र को अवैध शराब बिक्री और शराबखोरी का अड्डा बताए जाने की खबरें सामने आती रही हैं. इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पहले ही सख्ती से कार्रवाई की जाती. तो शायद इस तरह की घटना टाली जा सकती थी. वारदात के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. जबकि कुछ अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं. हालांकि पुलिस की ओर से अब तक यह साफ नहीं किया गया है कि इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार हुआ है या अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.
बहरहाल शहर के बीचोंबीच हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती शराबखोरी को लेकर प्रशासन के सामने एक बार फिर गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है. वहीं पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB