बर्थडे सेलिब्रेशन बना मातम, बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों में विवाद, ढाबे में चला चाकू, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, 4 नाबालिग समेत गिरफ्तार
Birthday celebration turned into mourning, dispute between two parties during birthday party, knife attack in Dhaba, software engineer dies, 4 arrested including minors
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेड़ेसरा स्थित अपना ढाबे में मंगलवार तड़के भिलाई के रिसाली निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत तिवारी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. वारदात करने वाले दुर्ग निवासी 2 आरोपी और 4 नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है. यह मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई रिसाली निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत तिवारी तीन दोस्तों के साथ एक मित्र का जन्मदिन मनाने ग्राम देवादा में अपना ढाबा आया था. सभी खाना खाकर ढाबे से निकलने की तैयारी में थे. तभी भिलाई की तरफ से आए कुछ युवक मोपेड में सवार वहां पहुंचे. आरोपियों ने ढाबा संचालक से खाना मांगा. लेकिन खाना खत्म हो जाने की जानकारी मिलने पर वे गाली-गलौज करते हुए बाहर ही बैठ गए.
इसी बीच प्रशांत और उसके दोस्त ढाबे से निकल रहे थे. तभी प्रशांत के हाथ में रखी पानी की बोतल से कुछ पानी उन युवकों पर गिर गया. मामूली बात को लेकर युवकों ने विवाद शुरु कर दिया. विवाद इतना बढ़ा कि उनमें से एक आरोपी ने प्रशांत पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
लहूलुहान प्रशांत को भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वारदात की खबर मिलते ही सोमनी थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरु की. ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए. ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. इस मामले में पुलिस ने सौरभ गुरुंग उर्फ सोनू, प्रेम यादव और 4 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



