गरियाबंद में हुआ बड़ा हादसा, नायब तहसीलदार की बोलेरो और बाइक की टक्कर, हादसे में 2 युवक गंभीर रुप से घायल, इलाज जारी

A major accident took place in Gariaband. The Naib Tehsildar's Bolero collided with his bike. Two youths were seriously injured in the accident and treatment is underway.

गरियाबंद में हुआ बड़ा हादसा, नायब तहसीलदार की बोलेरो और बाइक की टक्कर, हादसे में 2 युवक गंभीर रुप से घायल, इलाज जारी

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में नायब तहसीलदार दोनोश साहू की तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. बाइक सवार 2 युवक गंभीर रुप से घायल हुए हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. यह मामला छुरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नायब तहसीलदार दोनोश साहू गिरदावरी का काम पूरा कर चुरकीदार क्षेत्र से ब्लॉक मुख्यालय लौट रहे थे. छुरा ब्लॉक मुख्यालय के सारागांव पापराही के पास सामने से तेज रफ्तार कार CG02 AU 0138 की चपेट में बाइक आ गई. बोलेरो अनियंत्रित हो एक खेत में जाकर पलट गई. जिससे दो लोग घायल हो गए. हादसे के दौरान बोलेरो में नायब तहसीलदार दोनोश साहू मौजूद थे. सरकारी बोलेरो चालक समेत नायब तहसीलदार सुरक्षित हैं. बोलेरो को क्षति पहुंची है
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फौरन एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की. लेकिन एंबुलेंस देर से पहुंचने पर पुलिस की मदद से पुलिस वाहन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छुरा भेजा गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया. फिलहाल उनका इलाज जारी है.
घायलों की पहचान लोगनाथ नेताम उम्र 19 साल, निवासी बोदेलपारा, नवापारा और अम्बेलाल उम्र 35 साल, निवासी बेदेलपारा नवापारा के रुप में हुई है. दोनों के सिर पैर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं.
इस हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. उनका कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं. इस तरह का यह दूसरा बड़ा हादसा है जो उसी जगह पर हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर गति सीमा लागू करने, स्पीड ब्रेकर लगाने और चेतावनी संकेतक बोर्ड स्थापित करने और मार्ग के दोनों किनारों पर ऊग आई झाड़ियों को हटाने की मांग की है. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो.
घटना के बारे में नायब तहसीलदार डोनोश साहू ने बताया कि वे गिरदावरी जांच के काम से लौट रहे थे. तभी सामने से दो युवक शराब के नशे में बाइक में तेजी से आ रहे थे और संतुलन खोने के कारण सरकारी वाहन को ठोक दिए. मैंने फौरन घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t