ज्वेलरी-शॉप में भीड़ का फायदा उठाकर महिला ने चुराए ढाई लाख के दो सोने के हार, CCTV फुटेज आया सामने, तलाश में जुटी पुलिस

Taking advantage of the crowd at a jewellery shop, a woman stole two gold necklaces worth 2.5 lakh rupees. CCTV footage has surfaced and police are searching for them.

ज्वेलरी-शॉप में भीड़ का फायदा उठाकर महिला ने चुराए ढाई लाख के दो सोने के हार, CCTV फुटेज आया सामने, तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर/आरंग : रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में धनतेरस के दिन ज्वेलरी शॉप में चोरी हो गई. यहां एक महिला ने बेहद चालाकी और सधी हुई प्लान के तहत दुकान के स्टाफ को बातों में उलझाकर करीब ढाई लाख रुपए कीमत के दो सोने के हार पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर को धनतेरस के दिन खरीदारी को लेकर ज्वेलरी दुकानों में भारी भीड़ थी. इसी दौरान एक महिला और एक युवक आरंग के मुख्य बाजार स्थित नवकार ज्वेलर्स पहुंचे. दोनों ने दुकान में पहुंचकर गहने देखने की बात कही. मौके पर मौजूद स्टाफ ग्राहकों की भीड़ में बीजी था. तभी महिला ने बड़ी चतुराई से स्टाफ का ध्यान भटकाया.
महिला ने गहनों के डिब्बे से करीब 23 ग्राम के दो सोने के हार निकालकर अपने साथी युवक को थमा दिया और मौके से चुपचाप निकल गई. दोनों हारों की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है. दिन भर की भीड़भाड़ और ग्राहकों की आवाजाही के चलते किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी.
रात करीब 9 बजे जब दुकान का स्टॉक मिलान किया गया. तब दो हार कम पाए गए. शक होने पर दुकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें एक महिला को हार चोरी करते हुए देखा गया. इसके बाद घटना की पूरी जानकारी आरंग थाना को दी गई.
इस खबर पर आरंग पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर फुटेज अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथी युवक की पहचान के प्रयास शुरु कर दिए हैं. आसपास के इलाकों की दुकानों और बाजारों में भी पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक महिला गहने चोरी करते हुए दिख रही है. उसकी पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t