रात के सन्नाटे में सड़क पर बेहोश पड़े मिले महिला-पुरुष और बच्चा, अस्पताल में भर्ती, पास पड़े बैग से गांजा बरामद, खुला क्राइम का राज
A man, woman, and child were found unconscious on the street in the dead of night. They were hospitalized. Marijuana was recovered from a nearby bag, and the mystery of the crime was revealed.
महासमुंद/सरायपाली/सिंघोड़ा : सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के खम्हारपाली RTO चेक पोस्ट के पास प्लास्टिक के स्टॉपर से टकराने पर बाइक सवार महिला, पुरुष सहित एक बच्चा घायल हो गए. हादसे की खबर पर पुलिस पहुंची तो तीनों बेहोश पड़े थे. पास में पड़े बैग से गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 अक्टुबर को हादसे की खबर पर पुलिस पहुंची. पुलिस मौके पर पहुंची. खम्हारपाली RTO चेक पोस्ट के पास प्लास्टिक के स्टॉपर से टकराने के कारण एक्सीडेंट हुआ था. और एक महिला, पुरुष और बच्चा बेहोश हालत में पड़े थे.
महिला के बाएं घुटने, पीठ पर चोट, पुरुष के सिर, दाहिने कान और हाथ में चोट, और बच्चे के हाथ में खरोंच आई थी. सभी घायलों को फौरन इलाज के लिए आरक्षक 04 और 596 को हाईवे वाहन चालक यशवंत ठाकुर (आर. क्र. 830) के साथ सीएचसी सरायपाली भेजा गया.
घटनास्थल पर ही पल्सर मोटर सायकल नम्बर CG10 N 0436 के पास दो नग हल्के नीले रंग के पिट्ठू बैग पड़े हुए थे. शक होने पर जब बैगों की जांच की गई तो एक पिट्ठु बैग में 6.500 किलोग्राम और दुसरे पिट्ठु बैग में 6.500 किलोग्राम कुल 13 किलोग्राम गांजा कीमती 195000 रुपये मिला. जिसे जप्त किया गया. पुलिस ने मामले में धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट, 281, 125(ए) BNS के तहत कर्रवाई की है.
थाना सिंघोड़ा पुलिस की सतर्कता ने एक सामान्य सड़क हादसे को नशे के कारोबार के बड़े खुलासे में बदल दिया. प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बरामद गांजा ओडिशा सीमा से लाया जा रहा था और संभवतः किसी तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



