छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामले का खूलासा, युवक ने गौ माता के साथ किया कुकृत्य, आरोपी दीपचन्द्र गिरफ्तार, घटना सीसीटीवी में रिकार्ड
Sensational case uncovered in Chhattisgarh: Youth commits atrocity against cow, accused Deepchandra arrested, incident recorded on CCTV
बिलासपुर/मस्तुरी : मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें एक युवक द्वारा गौ माता के साथ अनाचार किए जाने का मामला उजागर हुआ है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मंजीश सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11:25 बजे, ग्राम गतौरा के पुरैना पारा स्थित पप्पू मोबाइल दुकान के पास रहने वाले दीपचन्द्र रात्रे पिता चन्द्रभान रात्रे (उम्र 30 साल) ने गौ माता के साथ अनाचार कर दिया.
घटना का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. जिसकी जानकारी प्रार्थी को बजरंग राठौर ने अगले दिन सुबह 9 बजे पुलिस को दी. रिपोर्ट मिलते होते ही थाना मस्तुरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 694/2025 धारा 299 बीएनएस, 11(1)(ए) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपचन्द्र रात्रे को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 17 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
थाना प्रभारी मस्तुरी ने बताया कि यह मामला अत्यंत अमानवीय कृत्य का है. और पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को अदालत के सामने पेश किया है. पुलिस ने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
आरोपी
दीपचन्द्र रात्रे पिता चन्द्रभान रात्रे उम्र 30 साल पता- ग्राम गतौरा, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



