अभनपुर में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत, ब्वायफ्रेंड की हालत नाजुक, इलाज जारी, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
A married couple consumed poison in Abhanpur, the girlfriend died, the boyfriend is in critical condition, and treatment is ongoing, causing a sensation in the area and police investigating.
रायपुर/अभनपुर : रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचेड़ा में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक महिला और पुरुष द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना में महिला की मौत हो गई. जबकि पुरुष की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पचेड़ा में बुधवार को शारदा भारती उम्र 38 साल और शिव कुमार कुर्रे उम्र 45 साल दोनों पहले से शादीशुदा थे और उनके बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था. बताया जा रहा है कि, हाल ही में उनके इस गुप्त रिश्ते का खुलासा परिवार और समाज के सामने हो गया था. जिससे वे भारी मानसिक तनाव में थे.
शुक्रवार दोपहर दोनों अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक सुनसान तालाब के किनारे पहुंचे और वहां पहले से तय प्लान के मुताबिक जहर खा लिया जहरीले पदार्थ के असर से शारदा भारती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि शिव कुमार को तड़पता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.
ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. जबकि पुरुष की हालत नाजुक बताई जा रही है.
मृत महिला और घायल पुरुष की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच है. शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
जानकारी यह भी सामने आई है कि घटना से एक दिन पहले अभनपुर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था. बताया जा रहा है कि दोनों घर से बिना बताए कहीं चले गए थे. जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की थी. जब दोनों का कोई पता नहीं चला तो पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इसके अगले ही दिन दोनों के जहरीला पदार्थ सेवन करने की सूचना सामने आई.
घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है. घटनास्थल से कुछ संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई है. जिसे जांच के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर दोनों ने यह कदम किन हालात में उठाया. फिलहाल मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं नाजुक हालत में भर्ती पुरुष का बयान अभी तक नहीं लिया जा सका है. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि घायल व्यक्ति के बयान के बाद मामले में और स्पष्टता आ सकेगी.
इस घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल है. स्थानीय लोग घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. वहीं पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक इंतजार करने की अपील कर रही है. अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



