नाबालिग बच्चे को पेड़ में बांधकर प्रताड़ित, वीडियो सोशल मीडिया में जानकर वायरल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A minor child was tied to a tree and tortured, the video went viral on social media, police arrested the accused and sent him to jail

नाबालिग बच्चे को पेड़ में बांधकर प्रताड़ित, वीडियो सोशल मीडिया में जानकर वायरल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला जशपुर के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के लाखझर गांव में एक नाबालिग बच्चे को पेड़ में बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हुआ. जिसके बाद   खबर को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा थाना पत्थलगांव को जांच के लिए निर्देशित किया गया. पुलिस के द्वारा जांच तस्दीक पर पाया गया कि ग्राम लाखझार मांझीपारा निवासी बुधियारो बाई पति स्व अमर साय मांझी उम्र 40 साल के नाबालिग बेटे को आरोपी करमू राम मांझी पिता स्व गुलाब साय उम्र 35 साल साकिन लाखझार मांझी पारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर छग के द्वारा खेत में नुकसान करने और पुवाल जलाने का आरोप लगाते हुए रस्सी से पेड़ में बांधकर प्रताड़ित किया गया था.
जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 128/2025 धारा 296,115(2), 127 (2) BNS जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. और अलग से आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
आरोपी
करमु राम मांझी पिता स्व गुलाब साय उम्र 35 साल ग्राम लाख झार, मांझी पारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ ग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB