कपड़ा व्यापारी के नाबालिग रईसजादे ने डिफेंडर कार से 7 लोगों को कुचला, एक की मौत, शहर बंद, नहीं खुलीं दुकानें, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
A minor son of a cloth merchant crushed seven people with his Defender car, killing one. The city was closed, shops remained closed, and police were deployed everywhere.
बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया. इसमें जीवन लाल साहु की मौत हो गई और 7 घायल हो गए. देर रात 2 घायलों को रायपुर रेफर किया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है. इस घटना से लोगों में भारी आक्रोष फैल गया और हजारों युवाओं ने कार मालिक के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं इस घटना के बाद आज बेमेतरा जिला पूरी तरह बंद रखा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात करीब 8:30 बजे बेमेतरा शहर की सड़कों पर थोक कपड़ा व्यापारी बंटी सलूजा का नाबालिग बेटा अपने पिता की डिफेंडर कार से रैश ड्राइविंग कर रहा था. इस दौरान शहर की सड़कों पर भीड़ थी. नाबालिग आरोपी ने अपनी तेज रफ्तार गाड़ी से एक पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें पिकअप में सवार 1 व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं 7 अन्य लोग घायल हो गए.
आरोपी इसके बाद भी नहीं रुका और उसने अन्य कई वाहनों को भी टक्कर मार दी. जिसमें कई और लोग भी घायल हुए हो गए. इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ और हजारों लोगों की भीड़ ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए देर रात आरोपी के पिता बंटी सलूजा के घर का घेराव कर दिया. जिसके बाद रात 1 बजे पुलिस ने बंटी सलूजा को हिरासत में लिया है. हालांकि नाबालिग आरोपी अब भी फरार है.
इसके बाद लोगों की भीड़ मृतक व्यक्ति का शव लेकर बेमेतरा पुलिस स्टेशन भी पहुंची. पुलिस स्टेशन के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और इंसाफ की मांग करने लगी.
रसूखदार बेटे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को आह्वान के बाद बेमेतरा बंद रहा. सदर बाजार में दुकानें बंद है. दुकानदारों का भी समर्थन मिल रहा है. लोगों ने अपनी दुकानें चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया.
बेमेतरा के एसपी रामकृष्ण साहू ने ह्हलात को संभालते हुए कहा कि एक कार का एक्सीडेंट हुआ है. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. एक व्यक्ति की मौत हो गई है. और कई अन्य घायल हुए हैं. यह साफ नहीं है कि लोग क्या मांग कर रहे हैं.
छत्तीसगढ़ में आए दिन रईसजादों द्वारा करोड़ों की कार से रैश ड्राइंविंग कर आम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करना अब आम बात हो गई है. इसकी सबसे बड़ी वजह पुलिस कार्रवाई है. ऐसे लोगों पर पुलिस सख्ती से कोई कार्रवाई नहीं करती. जिस कारण इस तरह के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं. यही वजह है कि पुलिस की लापरवाहियों के प्रति लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



