एक्सिस बैंककर्मी ने ग्राहकों के खाते से रिश्तेदारों को ट्रांसफर किए ढाई करोड़, ठगी की रकम से खरीदी कार, अधिकारी उमेश और पत्नी उषा गिरफ्तार

Axis bank employee transferred 2.5 crores from customers' accounts to relatives, bought a car with the cheated money, officer Umesh and wife Usha arrested

एक्सिस बैंककर्मी ने ग्राहकों के खाते से रिश्तेदारों को ट्रांसफर किए ढाई करोड़, ठगी की रकम से खरीदी कार, अधिकारी उमेश और पत्नी उषा गिरफ्तार

डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ स्थित एक्सिस बैंक में करोड़ों के धोखाधड़ी मामले में पूर्व अधिकारी उमेश गोरले और उसकी पत्नी उषा गोरले को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस को करीब ढाई करोड़ रुपए के गबन की जानकारी मिली है. लेकिन यह मामला इससे कहीं बड़ा मालूम हो रहा है. लगातार नए-नए पीड़ित सामने आ रहे हैं. जो किसी न किसी बहाने से आरोपी उमेश गोरले के द्वारा ठगे गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक एक्सीस बैंक के शाखा प्रबंधक रिंकू कुमार ने 26 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी उमेश गोरले पूर्व बैंक कर्मचारी के द्वारा एक्सिस बैंक के 6 ग्राहकों से कुल 10686528 के बीच की धोखाधड़ी किया है. थाना डोंगरगढ़ में अप.क्र. 377/2025 धारा- 318(4) 316(5) बीएनएस का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया.
पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी उमेश गोरले को हिरासत में लेकर पुछताछ की गई. आरोपी अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि बहुत से खाता धारकों के नाम पर आईडी पासवर्ड बनाकर नेट बैंकिग के जरिए और चेक से आहरण कर एफडी एकाउंट से ओवर ड्राफ्ट निकालकर फ्राड करता था. फ्राड के पैसे को मन्नापुरम गोल्ड लोन एकाउंट में ट्रांसफर कर उन रुपयों को अपनी पत्नी उषा गोरले और माँ तारादेवी गोरले के खाता में ट्रांसफर करता था. खाता में पैसा आने की जानकारी उसकी पपत्नी उषा गोरले को रहती थी.
इस पैसे को खपाने डोंगरगढ़ के कुछ और लोग भी शामिल थे. जिनके जरिए ये करोड़ो रुपए राजधानी रायपुर में इन्वेस्ट किए गए हैं. पुलिस ने पति-पत्नी के पास से धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई कार, बाण्ड, लेपटाॅप, मोबाइल, बैंक पासबुक व एटीएम कार्ड जब्त किया है.
उमेश गोरले ने नवंबर 2022 से अप्रैल 2025 के बीच अपने पद का दुरुपयोग करते हुए खाताधारकों से दस्तावेज और ओटीपी लेकर उनके नाम पर फर्जी लोन और ओवरड्राफ्ट खाते खोले. उसने उन खातों से अवैध तरीके से रकम निकाली और फिर उसे अपनी पत्नी और मां के खातों में ट्रांसफर कर दिया. शुरुआती जांच में अब तक आरोपी के खिलाफ 43 खाताधारकों से शिकायतें मिली हैं. जिनमें करीब 2.5 करोड़ रुपए की हेराफेरी की पुष्टि हुई है.
नाम आरोपी
01.उमेश गोरले पिता स्व0 नत्थुलाल गोरले उम्र- 46 साल निवासी बुधवारी पारा गुरूद्वारा के पीछे डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छग
02. उषा गोरले पति उमेश गोरले उम्र- 43 साल निवासी बुधवारी पारा गुरूद्वारा के पीछे डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB