शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुकर्म, जिले के दो मामलों में कार्यवाही, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A minor was raped on the pretext of marriage; police took action in two cases in the district; both accused were arrested and sent behind bars.
रायगढ़ : रायगढ़ जिला में दुष्कर्म के दो मामले सामने आये हैं. पहले मामले में महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ 6 साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ फ़ौरन एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 जनवरी 2026 को पीड़िता द्वारा महिला थाना में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2019 में आरोपी सुरेश सिंह चौहान, निवासी ग्राम विष्णुपाली, थाना डोंगरीपाली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ उसके किराये के मकान में सेट-अप बॉक्स लगाने आया था. इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल नंबर लेकर उससे व्हाट्सएप के जरिए बातचीत शुरु की.
पीड़िता के मुताबिक 14 नवम्बर 2019 को आरोपी उसके किराये के कमरे में आया और शादी करने का प्रस्ताव देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाया. शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से मना करने के बावजूद आरोपी ने बलपूर्वक दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा. और वर्ष 2019 से 27 अक्तूबर 2025 तक शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा. अब आरोपी द्वारा शादी से साफ इंकार कर दिया गया है.
पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 03/2026 अंतर्गत धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. जांच के दौरान पीड़िता का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल चेकअप कराया गया.
इस मामले के आरोपी सुरेश सिंह चौहान पिता गौतम सिंह उम्र 34 साल निवासी ग्राम विष्णुपाली थाना डोंगरीपाली, हाल निवासी किराये का कमरा केलो विहार कॉलोनी रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जहां आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. इसके बाद आरोपी का मेडिकल चेकअप कराकर उसे विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी महिला थाना दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे और प्रधान आरक्षक संदीप भगत एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
रायगढ़ : कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया है. इस मामले में बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 जनवरी 2026 को पीड़िता के पिता द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी 8 जनवरी 2026 की शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई है. परिजनों द्वारा आसपास क्षेत्र, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश किए जाने के बावजूद बालिका का कोई पता नहीं चलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका व्यक्त की गई. इस रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 16/2025 अंतर्गत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा 10 जनवरी 2026 को नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया. थाना कोतवाली के बाल हितैषी कक्ष में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर बालिका ने बताया कि आरोपी करम सारथी उर्फ रोशन सारथी द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर उसे ग्राम टारपाली अपने घर ले जाया गया. जहां नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया.
बालिका के बयान के आधार पर मामले में धारा 87, 65(1) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 04 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई. पीड़िता का महिला चिकित्सक से मेडिकल चेकअप भी कराया गया.
इस मामले की जांच के दौरान आरोपी करम सारथी उर्फ रोशन सारथी पिता आनंद राम सारथी, उम्र 19 साल निवासी ग्राम टारपाली थाना चक्रधरनगर को उसके सकुनत ग्राम से हिरासत में लेकर थाना लाया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. पुख्ता साबुत पाए जाने पर आरोपी को 11 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
नाबालिग बालिका की त्वरित पतासाजी और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही.
कोतवाली पुलिस द्वारा अपील की गई है कि नाबालिगों से संबंधित किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या गुमशुदगी की खबर फौरन पुलिस को दें. ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



