करोड़ों की लूट और हत्या की साजिश, शॉर्ट एनकाउंटर के बाद दबोचे गए मौत के सौदागर, 25 लाख में ज्वेलर्स बीजेपी नेता के मर्डर की डील
A plot to rob and murder worth crores, the death merchants arrested after a brief encounter, the jeweler struck a deal to murder a BJP leader for 25 lakh rupees.
बिलासपुर : बिलासपुर शहर में चर्चित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी से हथियार के बल पर की गई करोड़ों की लूट और जानलेवा हमले के मामले में बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के सदस्य शामिल हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी 2026 की रात करीब 9:15 बजे सरकंडा क्षेत्र में ज्वेलर्स संचालक संतोष तिवारी अपनी दुकान बंद कर सोने-चांदी के जेवरात से भरे बैग कार में रखकर घर जा रहे थे. रास्ते में एक इको कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी. जैसे ही वे बाहर निकले. बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर कट्टे और चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया. और सोने-चांदी से भरे बैग लेकर फरार हो गए.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह वारदात पूरी तरह योजनाबद्ध थी. गिरोह के सदस्यों ने पहले से ही ज्वेलर्स की दिनचर्या, आवागमन का समय और रास्तों की रेकी कर रखी थी. इससे पहले भी 18 दिसंबर 2025 को कारोबारी बंधु मोर्य की हत्या और लूट की साजिश रची गई थी. जो नाकाम रही थी. इसके अलावा एक होटल कारोबारी और अन्य ज्वेलर्स को निशाना बनाने की भी योजना सामने आई है.
गिरोह के मुख्य सदस्य राजू सोनकर और नारद श्रीवास ने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश तैयार की थी. आरोपियों ने दिल्ली, अनूपपुर और मिर्जापुर तक भागने की प्लान बनाई थी. तकनीकी सबूतों, सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपियों का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख 33 हजार रुपये नगद, 6 धारदार चाकू, एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल फोन, एक मारुति इको, एक रेनॉल्ट क्विड और एक महिंद्रा स्कॉर्पियो कार बरामद किया है. इसके अलावा लूटा गया ज्यादातर माल भी जब्त कर लिया गया है.
इस मामले में थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 219/2026 सहित कई धाराओं—धारा 126(2), 109, 309(6), 311, 310(2), 238 बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. साथ ही हत्या की साजिश और पुलिस पर हमला करने के मामलों में भी अलग-अलग जुर्म दर्ज किए गए हैं.
आरोपी गिरफ्तार
विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति उम्र 33 साल निवासी न्यू डबल स्टोरी गणेश चौंक जमुना कॉलरी थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर (म.प्र.)
करीम खान उम्र 22 साल निवासी चकमहमूद सकलेननगर ओल्ड सिटी थाना बरादरी जनपद बरेली (उ.प्र.।
विजय लाम्बा उम्र 52 साल निवासी चंदन नगर थाना जगतपुरी पूर्वर्वी नई दिल्ली
मोनू उर्फ राहूल उर्फ गुडवा उम्र 32 साल निवासी ग्राम सोरखा थाना सेक्टर 113 जिला गौतम बुद्ध नगर नोएडा
इरफान अली उम्र 32 साल निवासी झलमला थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)
नारद उर्फ सुमित श्रीवास उम्र 42 साल निवासी 27 खोली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
राजू सोनकर उम्र 38 साल निवासी चिंगराजपारा देवनचाल के सामने थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
बरामद संपत्ति
5 लाख 33 हजार रुपए नगद
6 धारदार चाकू
1 देशी कट्टा
1 जिंदा कारतूस
6 मोबाइल
1 मारुती इको कार
1 रेनाल्ट क्वीड कार
1 महिन्द्रा स्कार्पीयो कार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
हिस्ट्रीशीटर से जेल में हुई थी दोस्ती
लूटकांड का आरोपी विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति मूलतः मध्यप्रदेश के अनूपपुर का रहने वाला है. वो गांजा तस्करी भी करता था. जब वो बिलासपुर जेल में बंद था. तब उसकी पहचान हिस्ट्रीशीटर नारद श्रीवास से हुई थी। जिसके बाद उनकी दोस्ती हो गई.
लूट से पहले बीजेपी नेता की हत्या की ली थी सुपारी
पुलिस के मुताबिक लुटेरों ने स्थानीय हिस्ट्रीशीटर नारद श्रीवास ने विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति के साथ मिलकर BJP पार्षद बंधु मौर्य की हत्या की सुपारी दी थी. टिकरापारा निवासी राजू सोनकर नारियल व्यापारी है. उसका बंधु मौर्य से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है.
बंधु मौर्य से परेशान होकर राजू ने उसकी हत्या की साजिश रची थी. नारद ने विनोद के साथ मिलकर 25 लाख रुपए में सौदा तय किया था. जिसमें 6 लाख रुपए एडवांस भी दिया गया था.
बीजेपी नेता पर किया था अटैक
इसके बाद 18 दिसंबर की रात बदमाशों ने पार्षद की कार रोककर गोली मारने की साजिश रची. एक पिस्टल भी मंगवाया गया था. सौदे की पूरी प्लानिंग हिस्ट्रीशीटर और बाहरी शूटरों के बीच कराई गई थी. हालांकि हमले के दौरान बंधु मौर्य ने कार रोकने के बजाए तेजी से आगे बढ़ा दी थी. जिसके चलते उस रात वारदात टल गई थी.
समोसा कारोबारी को लूटने की भी कोशिश
हत्या की साजिश फेल होने के बाद आरोपियों ने लखन देवांगन उर्फ निट्टी समोसा वाले को लूटने की साजिश रची. सुबह उसके घर से निकलने के दौरान वारदात की कोशिश की. लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए. इस दौरान एक आरोपी पकड़ा गया. बाकी भाग निकले.
महालक्ष्मी ज्वेलर्स को बनाया निशाना
फरवरी 2026 में आरोपियों ने फिर साजिश रची। महालक्ष्मी ज्वेलर्स की रेकी की गई. 17 फरवरी 2026 की रात करीब 9:15 बजे ज्वेलर्स संचालक संतोष तिवारी दुकान बंद कर सोने के जेवर कार नम्बर CG10 AH 7701 में रखकर घर जा रहे थे.
अंधा मोड़ के पास आरोपियों ने ईको कार से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी. बाहर निकलते ही पिस्टल तानकर मारपीट की और कार में रखे 4 बैग लूट लिया. जिसमें करीब 2 किलो सोना, 200 ग्राम तैयार जेवर, 350 ग्राम कच्चा सोना, 100 ग्राम फाइन गोल्ड और 3.50 लाख कैश था. आरोपी क्विड कार छोड़कर दूसरी गाड़ी से फरार हो गए.
यूपी भागे आरोपी, घेराबंदी कर गिरफ्तारी
पुलिस को खबर मिली कि आरोपी बनारस रोड की ओर भागे हैं. टीम उत्तर प्रदेश रवाना हुई. थाना अहरौरा (मिर्जापुर) पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर विजय लांबा, विनोद उर्फ बिन्नू प्रजापति, करीम खान और मोनू उर्फ राहुल उर्फ गुडवा को गिरफ्तार किया गया.
इस दौरान दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर भी हुआ था. आरोपियों के कब्जे से लूटा गया शत-प्रतिशत मशरुका और हथियार बरामद कर उन्हें अदालत में पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



