धमतरी जिले में पदस्थ पुलिस आरक्षक की रहस्य्मयी ढंग से मौत, सरकारी क्वार्टर में इस हालत में मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
A police constable posted in Dhamtari district died mysteriously; his body was found in a dilapidated condition in a government quarter; the post-mortem report is awaited.
धमतरी : आरक्षक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. धमतरी जिले में पदस्थ एक आरक्षक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. पुलिस लाइन में पदस्थ डीएसएफ आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव अपने गंगरेल स्थित सरकारी क्वार्टर में मृत पाए गए. खबर मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई. फिलहाल मौत की असल वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस लाइन में पदस्थ डीएसएफ आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव की संदिग्ध हालत में मौत की खबर सामने आई. बताया जा रहा है कि सिहावा थाना क्षेत्र के टांगापानी निवासी शिव प्रसाद ध्रुव गंगरेल स्थित सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे.
सुबह जब परिजन उनके कमरे में पहुंचे तो वे अंदर अचेत हालत में पड़े मिले. परिजनों ने फौरन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया. लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है.किसी भी संदिग्ध हालत या अन्य पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है.
मौत से खड़े हुई कई सवाल
आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है. सहकर्मियों के मुताबिक वे अपने कर्तव्य के प्रति सजग और व्यवहार कुशल थे. पुलिस अब हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. चाहे वह स्वास्थ्य संबंधी कारण हो या अन्य परिस्थितियां. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी. फिलहाल पूरे मामले पर सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है. एक जवान आरक्षक की अचानक हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



