तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचला, ग्रामीणों के चिल्लाने पर गाड़ी रोकने के बजाय किया रिवर्स, टायर के नीचे घसीटती गई युवती
A speeding truck crushed an elderly woman; instead of stopping when villagers shouted, it reversed, dragging the young woman under the tyre.
बालोद : बालोद जिले के मेढ़की गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया. जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 75 साल की मकतुला बाई साहू ग्राम सभा में शामिल होने घर से निकली थीं. जैसे ही वह कला मंच के पास पहुंचीं. उसी समय तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रिवर्स लिया. जिससे महिला आगे के टायर के नीचे आकर कुछ दूरी तक घसीटती रहीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. करीब डेढ़ घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मरचुरी भेजा. शाम 4 बजे पोस्टमॉर्टम कराया गया.
मृतका के पोते हिमांशु साहू ने बताया कि ट्रक चालक लेखराम ठाकुर गांव का ही रहने वाला है और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाता है. उसकी इसी लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ.
पुलिस के मुताबिक चालक कच्चे माइंस से लोहा लेकर रायपुर गया था और लौटते समय मेढ़की के पास यह हादसा हुआ. पीड़ित पक्ष की शिकायत पर बालोद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ BNS की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



