तेज रफ्तार हाईवा ने मारी जोरदार टक्कर, वाहन के पहिए में आए बाइक सवार दो भाई, सिर कटने से एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर
A speeding truck hit two brothers riding a bike and came under the wheels of the vehicle, one died a painful death due to head injury, the other is in critical condition
बिलासपुर : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में युवक का सिर हाईवा के पहिए में फंस गया था. वहीं, बाइक में पीछे बैठा उसका भाई गंभीर रूप से घायल है. घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिस्दा में रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे के आसपास रिस्दा लीलागर पुल के पास पामगढ़ तरफ से आ रही हाइवा नम्बर CG10 BF 9981 ने मस्तूरी से पामगढ़ की तरफ जा रहे बाइक नम्बर.CG10 EM 8676 को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे पहिए की नीचे आने से बाइक चला रहे तरण कुमार धुरी पिता स्व कार्तिक धुरी उम्र 25 साल की मौके पर मौत हो गई.
वहीं बाइक में पीछे बैठे बड़े भाई घायल रज्जू धुरी पिता स्व कार्तिक धुरी उम्र 27 साल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर हाईवा जब्त कर लिया. वहीं घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.
एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि ग्राम रिस्दा के रहने वाले तरुण कुमार धुरी उम्र 25 साल अपने बड़े भाई रज्जू धुरी उम्र 27 साल के साथ किसी काम से मुलमुला तरफ गया था. बाइक सवार दोनों भाई अभी रिस्दा स्थित लीलागर नदी पुल के पास पहुंचे थे. उसी समय पीछे से आ रहे हाईवा नम्बर CG10 AR 9936 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
इस हादसे में हाईवा के पहिए में तरुण धुरी बुरी तरह फंस गया. जिससे उसका सिर फट गया. वहीं हाईवा में दबकर बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वही दूसरा भाई हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



