राजिम में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरे की हालत नाजुक, परिजनों में पसरा मातम
A tragic accident occurred in Rajim, a high-speed motorcycle collided with a divider, one youth died on the spot, another is in critical condition, and family members are mourning.
नवापारा : राजधानी रायपुर जिला में अभनपुर इलाके के गोबरा नवापारा में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पीछे बैठा एक युवक घायल हो गया है, हादसे की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. यह हादसा रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे राजिम रायपुर रोड पर नवापारा के मैडम चौक के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान नवापारा के शीतला पारा निवासी हेमंत सोनी पिता बसंत सोनी उम्र 28 साल के रूप में हुई है. मृतक नवापारा नगर पालिका के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी का भांजा था. इस हादसे में बाइक के पीछे बैठा पुरुषोत्तम कंसारी गंभीर रुप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है.
दिवाली त्योहार के ठीक पहले जवान युवक की मौत से नवापारा में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. नवापारा में कुछ महीनों से इस तरह लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



