नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, क्लासरूम में उतारी शर्ट, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं से बदसलूकी का लगा आरोप, वीडियो वायरल

A drunk teacher arrived at school, took off his shirt in the classroom, and was accused of drunken abuse and misbehaving with women; the video went viral.

नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, क्लासरूम में उतारी शर्ट, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं से बदसलूकी का लगा आरोप, वीडियो वायरल

बिलासपुर/मस्तूरी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नशेड़ी टीचर का शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें टीचर क्लास रुम में महिला शिक्षक और बच्चों के सामने अपनी शर्ट उतार कर बैठा नजर आ रहा है. आरोप है कि टीचर आए दिन शराब पीकर स्कूल आता है और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है. शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह मामला मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम सोन के प्राइमरी स्कूल का है.
मिली जानकारी के मुताबिक  14 अक्टूबर को मस्तूरी ब्लॉक के एक प्राथमिक स्कूल में शिक्षक विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप शराब के नशे में बच्चों के बीच पहुंच गया. नशे में धुत यह शिक्षक न सिर्फ शिक्षिकाओं से गाली-गलौज किया. बल्कि क्लासरूम में बच्चों के सामने अपनी शर्ट तक उतार दी.
आरोप है कि टीचर रोज शराब पीकर स्कूल आता है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद अभिभावक और ग्रामीणों ने इस शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. शिक्षा विभाग के अफसरों ने वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच कर दोषी टीचर पर कार्रवाई करने की बात कही है
बताया जा रहा है कि मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम सोन स्थित प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप 14 अक्टूबर को शराब के नशे में स्कूल पहुंचा. दोपहर करीब 1 बजे उसने पहले अपने सहकर्मी शिक्षकों से गाली-गलौज की और अभद्रता की. इसके बाद वह बच्चों और महिला शिक्षकों के सामने अपनी शर्ट उतारकर कुर्सी पर बैठ गया.
इस घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया. जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शिक्षक बिना शर्ट के क्लासरुम में बैठे नजर आ रहे हैं. जबकि बच्चे और महिला शिक्षक असहज महसूस कर रहे हैं. इस शर्मनाक हरकत को लेकर लोगों में गुस्सा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t