सरकारी स्कूल की छत में साड़ी से फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी, कारण अज्ञात, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

A young man committed suicide by hanging himself with a sari on the roof of a government school, reason unknown, sensation spread in the area, police engaged in investigation

सरकारी स्कूल की छत में साड़ी से फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी, कारण अज्ञात, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

आरंग : रायपुर जिले के आरंग से आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सरकारी स्कूल की छत पर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली. स्थानीय लोगों ने आज सुबह जब स्कूल की छत में साड़ी के फंदे में युवक की लाश लटकते देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई. खबर मिलने पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है.
आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतक विक्रम खंडेलवाल पिता गजानन खंडेलवाल उम्र 32 साल रोजी मजदूरी का काम करता था. युवक नशे का आदी था और उसके अंदर चिड़चिड़ाहट भरी रहती थी. मृतक बीती रात (रविवार रात) शराब पीकर घर गया और फिर रात 10 बजे घर से निकल गया. काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरु किया. काफी ढूंढने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. वहीं आज (सोमवार) सुबह जब स्थानीय लोगों ने तालाब जाते वक्त स्कूल की छत पर विक्रम की लाश लटकी देखी. तो घरवालों को खबर दी. 
अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक को कोई देख न ले. इसलिए उसने स्कूल परिसर में जाकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल आरंग पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
युवक अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ रहता था. विक्रम की 3 बेटी और 1 बेटा है.  फिलहाल उसने खुदकुशी किस लिए की है इस बात की चर्चा गांव के भी लोगों के बीच जमकर हो रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI