रामसागर तालाब में जलांजलि कार्यक्रम के दौरान डूबा युवक, 18 घंटे रेस्क्यू के बाद शव बरामद, परिवार में पसरा मातम, गहरे पानी में जाने से हुआ दर्दनाक हादसा

A young man drowned during a Jalanjali ceremony at Ramsagar Pond. His body was recovered after an 18-hour rescue operation, leaving the family in mourning. The tragic accident occurred after wading into deep water.

रामसागर तालाब में जलांजलि कार्यक्रम के दौरान डूबा युवक, 18 घंटे रेस्क्यू के बाद शव बरामद, परिवार में पसरा मातम, गहरे पानी में जाने से हुआ दर्दनाक हादसा

धमतरी/कुरूद : धमतरी जिले के कुरुद नगर स्थित रामसागर तालाब में शनिवार 31 मई  दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक जलांजलि कार्यक्रम के दौरान 40 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया. हादसे के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरु किया. लेकिन देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका. करीब 18 घंटे तक चले खोज अभियान के बाद गोताखोरों ने शव को तालाब से बाहर निकाला.
गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम उमरदा निवासी संतोष कंवर उम्र 40 साल शनिवार 30 मई को एक जलांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामसागर तालाब आए हुए थे. इसी दौरान पैर फिसलने या गहराई का अंदाजा न होने की वजह से वह तालाब के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते आँखों से ओझल हो गए. वहां मौजूद लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा, तो शोर मचाया.
घंटों चला सर्च ऑपरेशन, अंधेरे के कारण रोकना पड़ा काम
हादसे की जानकारी मिलते ही रामसागर तालाब के पास स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. शुरुआत में स्थानीय युवाओं ने तालाब में उतरकर संतोष को ढूंढने का प्रयास किया. इसके बाद कुरुद पुलिस और गोताखोरों की विशेष टीम मौके पर पहुंची.
दोपहर से लेकर देर शाम तक गोताखोरों की टीम ने तालाब के कोने-कोने में युवक की तलाश की. हालांकि पानी गहरा होने और शाम को अंधेरा छा जाने की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई. जिसके चलते सर्च ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा.
परिवार का इकलौता सहारा था संतोष
संतोष कंवर पेशे से राजमिस्त्री थे और अपने परिवार के मुख्य भरण-पोषण करने वाले सदस्य थे. इस अप्रत्याशित हादसे की खबर जैसे ही उनके गृह ग्राम उमरदा पहुंची. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे किसी चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठे हैं.
रविवार सुबह फिर शुरू होगी तलाश
कुरुद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रात के अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही थी. रविवार 31 मई की सुबह को गोताखोरों और एसडीआरएफ (SDRF) की मदद से दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया. करीब 18 घंटे तक चले खोज अभियान के बाद गोताखोरों ने शव को तालाब से बाहर निकाला.
ग्रामीणों के मुताबिक संतोष कंवर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे. उनकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे उमरदा गांव और कुरुद क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t