बलौदाबाजार में युवक ने गमछे से लगाई फांसी, मगरलोड में पिता की फटकार के बाद बेटे ने की आत्महत्या, अभनपुर में  महिला ने रसोईघर में की खुदकुशी

A young man hanged himself using a *gamchha* (traditional scarf) in Baloda Bazar; a youth committed suicide in Magarlod after being scolded by his father; and a woman took her own life in the kitchen in Abhanpur.

बलौदाबाजार में युवक ने गमछे से लगाई फांसी, मगरलोड में पिता की फटकार के बाद बेटे ने की आत्महत्या, अभनपुर में  महिला ने रसोईघर में की खुदकुशी

मगरलोड में पिता की फटकार के बाद युवक ने की आत्महत्या
धमतरी : मगरलोड में पिता की फटकार के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह मामला मगरलोड के ग्राम मोहंदी नर्सरी से सामने आया है. जहां रोहन नामक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक यहां अपने नानी के घर में रहता था. जबकि वह रहने वाला रानीतराय क्षेत्र का है. जहां पिता ने किसी बात पर उसे फटकार लगाई थी. जिससे सुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

बलौदाबाजार में 30 साल के युवक ने गमछे से फांसी लगाकर दी जान
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सकरी में 30 साल युवक ने अपने ही कमरे में गमछे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक ग्राम सकरी निवासी राजेश साहू पिता कुंजबिहारी साहू उम्र 30 साल अविवाहित था और गांव में अपने बुजुर्ग दादा और छोटे भाई के साथ रहता था. उसके माता-पिता रायपुर में रहकर काम करते हैं. रविवार रात राजेश अपने कमरे में गया. इसके बाद उसने गमछे का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली.
परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो घर में हड़कंप मच गया. परिजनों ने घटना की खबर पुलिस को दी. खबर मिलने के बाद पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतारा गया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
राजेश साहू शराब पीने का आदी था. आशंका जताई जा रही है कि घटना वाली रात उसने खाना भी नहीं खाया था. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर पंकज वर्मा ने बताया कि युवक की मौत फांसी लगाने से हुई है. पोस्टमार्टम के दौरान उसके पेट में भोजन नहीं पाया गया. जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
पलारी थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. और परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है. इसमें पारिवारिक कारण, शराब की आदत, मानसिक तनाव या अन्य किसी वजह को भी जांच के दायरे में रखा गया है.
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना को लेकर कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असल वजह सामने आ सकेगी. ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

आमनेर में महिला ने किचन में लगाई फांसी
अभनपुर/आमनेर : अभनपुर क्षेत्र में महिला ने रसोईघर में साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. यह रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
ग्राम आमनेर में भगवती कोसले पति राजकुमार कोसले ने अपने घर के किचन में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. परिजनों ने जब उन्हें आवाज दी और कोई जवाब नहीं मिला तो अंदर जाकर देखा. महिला फंदे पर लटकी हुई मिली. घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
कमरे में पंखे से स्कार्फ का फंदा बनाकर खुदकुशी
अभनपुर/बकतरा : ग्राम बकतरा निवासी भूषण साहू उम्र 59 साल ने अपने घर के कमरे में पंखे से स्कार्फ का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली. परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए. घटना की खबर मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
दोनों घटनाओं में आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किन हालात में दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया. इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही खुदकुशी की वजह का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?