ट्रेन के गेट में बैठा युवक, झपकी आने पर रेल पर गिरा, गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में मौत, जीआरपी के खिलाफ लापरवाही का आरोप

A young man, sitting at the train gate, dozed off and fell onto the rails. He died in hospital due to serious injuries. GRP accused of negligence.

ट्रेन के गेट में बैठा युवक, झपकी आने पर रेल पर गिरा, गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में मौत, जीआरपी के खिलाफ लापरवाही का आरोप

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें युवक अंकुश लीला राम सुनवाने गंभीर रुप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसे की खबर स्थानीय लोगों ने अकलतरा जीआरपी टीम को दी. जिसने मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. गंभीर चोटों के कारण युवक की जान नहीं बच पाई. मृतक महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के नवे गांव का निवासी था.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 युवक काम के सिलसिले में ओडिशा के संभलपुर गए थे. काम खत्म होने के बाद उनमें से एक कार से और बाकी तीन ट्रेन द्वारा घर लौट रहे थे. अंकुश सूरज एक्सप्रेस से सफर कर रहा था. झारसुगुड़ा और रायगढ़ होते हुए वह अकलतरा स्टेशन पहुंचे. रात के समय नींद में होने की वजह से वह ट्रेन के गेट पर बैठ गया. अकलतरा के आगे ट्रेन में झटके की वजह से अनियंत्रित होकर गिर गया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल युवक की हालत बिगड़ने के बावजूद उसे बड़े अस्पताल में रेफर नहीं किया गया. घायल को पैसों की जिम्मेदारी बताने पर भी इलाज के लिए समय पर नहीं ले जाया गया. इस लापरवाही की वजह से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
हादसे के समय अंकुश के साथ अन्य साथी भी ट्रेन में थे. लेकिन हादसे के समय वे अलग स्थान पर थे. ट्रेन के गेट पर बैठे होने की वजह से अंकुश अचानक संतुलन खो बैठा और रेल मार्ग के पास गिर गया.
खबर मिलते ही अकलतरा जीआरपी की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल को पहचानने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. युवक के पास आधार कार्ड मिलने की वजह से उसकी पहचान हुई. हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में मातम पसर गया. अंकुश की मौत से घर में शोक की लहर है. होली से पहले यह हादसा परिवार और गांव के लिए दुखदाई स्थिति बन गया है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
अकलतरा जीआरपी ने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है. ट्रेन में सफ़र के दौरान सुरक्षा और सतर्कता का पालन न करने की वजह से यह हादसा हुआ. यह प्राथमिक जानकारी में सामने आया है.
पुलिस पूरे घटनाक्रम और गवाहों से पूछताछ कर रही है. ताकि सटीक वजह का पता लगाया जा सके. स्थानीय लोग भी इस हादसे को लेकर चिंतित हैं और रेलवे अधिकारियों से यह मांग कर रहे हैं कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन के गेट और प्लेटफार्म पर विशेष सतर्कता बरती जाए. रेलवे स्टेशनों पर नींद में या अनजाने में गेट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए चेतावनी और सुरक्षा प्रबंधों को सख्ती से लागू करने की जरुरत पर बल दिया जा रहा है.
घटना ने यात्रियों और स्थानीय लोगों में रेल सुरक्षा और सतर्कता को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है. रेलवे और पुलिस प्रशासन अब इस मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB