पीठ में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, 2 नाबालिग लड़कों ने दोस्त संग मिलकर वारदात को दिया अंजाम, फैली सनसनी, तीन आरोपी गिरफ्तार
A young man was stabbed in the back and killed. Two minor boys, along with a friend, carried out the crime, causing a sensation. Three accused were arrested.
रायपुर : राजधानी रायपुर में अपराध चरम पर है. यहां उरला में पीठ में चाकू घोंपकर युवक की हत्या कर दी. इदो नाबालिगों ने अपने बालिग दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस टीम आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतक का आरोपियों के बीच बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था, यह मामला उरला थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनि-रवि की रात करीब 12:05 बजे पेट्रोल पंप के पास गुमा लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़े युवक को देखा. डायल 112 के जरिये उरला पुलिस को खबर दी गई. युवक को एम्स में मृत घोषित कर दिया गया.
बताया जा रहा है कि मृतक की पीठ पर किसी नुकीले हथियार से हमले के निशान हैं. मृतक फुल्लम सिंह गोंड़ पिता कन्हैया गोंड़ 24 साल निवासी करंजिया डिंडोरी (एमपी) के रुप में हुई.
जांच में पता चला कि घटना से पहले मृतक नशे में था और रास्ते से गुज़र रहे कुछ लड़कों से उसकी बहस हो गई थी. गाली-गलौज बढ़ती गई और बात मारपीट तक पहुंच गई. आरोपी ने फूलम सिंह की पीठ में, रीढ़ की हड्डी के पास एक धारदार हथियार से वार किया। वार इतना जोरदार था कि वह लड़का वहीं गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस को वारदात की खबर मिली जिसके बाद युवक को खून से लथपथ हालत में हॉस्पिटल ले जाता गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक प्राइवेट फेक्ट्री का कर्मचारी बताया जा रहा है.
उरला थाना टीआई ने जानकारी दी कि वारदात की खबर के बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच कर रही है. रात में ही 2 नाबालिग समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया गया. अपचारी बालकों को बाल संप्रेषण गृह में रखा गया था. घटना की वजह आपस में हुई गाली-गलौच सामने आई है. हत्या में इस्तेमाल चाकू ऑनलाइन ऑर्डर किया था. मंगलवार को उनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



