गांजा तस्करों से सांठगांठ, आरोपियों को मदद पहुंचाने का आरोप, आरक्षक विजय और ड्राइवर अनिल समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Accused of colluding with ganja smugglers, helping the accused, 4 accused including constable Vijay and driver Anil arrested
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जब्त गांजा तस्कर की गाड़ी से गांजा चुराने वाले पुलिसकर्मी और डायल-112 के ड्राइवर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुये गिरफ्तार आरक्षक-ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही आरोपियों के कब्जे से एक बोरी गांजा भी जब्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 30 मार्च को पुरानी भिलाई के एनएसपीसीएल फ्लाई ऐस रोड पुरैना में संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान एक्सयूवी 500 कार नम्बरCG22 AC 5656 में दो बोरी गांजा पकड़ा गया था. आरोपी धीरेंद्र शर्मा निवासी जोन 1 खुर्सीपार और युवराज मेहता निवासी गायत्री नगर भिलाई 3 के खिलाफ थाना पुरानी भिलाई में जुर्म दर्ज कर रिमांड में लिया गया था.
जांच और दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि कार में कुल तीन बोरी में गांजा रखा हुआ था. जिसमें से दो बोरी गांजा को पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान जब्त किया गया. एक बोरी को जिसमें 6 किग्रा गांजा था. उसे डायल 112 में तैनात पुलिस आरक्षक विजय धुरंधर और चालक अनिल कुमार टंडन द्वारा निकालकर अपनी गाड़ी में छिपाकर ले गए थे. जांच में सहीं पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया.
दुर्ग जिले में गांजा तस्करों से सांठगांठ के आरोपी आरक्षक को सस्पेंड किया गया है. पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ आरक्षक विजय धुरंधर पर NDPS मामले में आरोपियों को मदद पहुंचाने का आरोप है. एसपी जितेंद्र शुक्ला ने ये कार्रवाई की है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी भिलाई पुलिस ने पुरैना बस्ती में 30 मार्च को कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 13 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था. जब आरोपियों से पूछताछ की गई और उनकी कॉल डिटेल को खंगाला गया तो पता चला कि आरक्षक विजय धुरंधर उनके टच में था.
इतना ही नहीं कार्रवाई के समय भी उसने आरोपियों को खबर देकर अलर्ट करने की कोशिश की. इस शक के चलते एसपी जितेंद्र शुक्ला ने उसे सस्पेंड करते हुए पुलिस लाइन में अटैच किया है. निलंबन अवधि में आरक्षक क्रमांक 1654 विजय धुरंधर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
बता दें कि डायल 112 के ड्राइवर और आरक्षक पर गंभीर आरोप लगने के बाद एसपी के निर्देश पर दोनों को पहले निलंबित किया गया और बाद में हिरासत में भी ले लिया गया. दरअसल, डायल 112 के ड्राइवर और आरक्षक पर गांजा छिपाने का गंभीर आरोप लगा है.
पुलिस को गुप्त खबर मिलने पर डायल 112 की टीम बताई गई लोकेशन पर गांजा बरामदगी के लिए पहुंची.
मौके पर पहुंचकर आरक्षक ने 18 किलो गांजा जब्त किया. लेकिन उसके बाद ड्राइवर और आरक्षक की नीयत बदल गई. दोनों ने 18 किलो में से 6 किलो गांजा छिपा लिया और सिर्फ 12 किलो की बरामदगी दिखाकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की.
जब यह मामला उजागर हुआ. तो जिला एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्राइवर और आरक्षक को निलंबित कर दिया। इसके अलावा, दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. पूरी घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
नाम आरोपी
01. विजय धुरन्धर पिता भगवती धुरन्धर उम्र 39 साल निवासी गली नम्बर 04 देवेन्द्रनगर रायपुर
02. अनिल कुमार टण्डन पिता पिता मंथीर राम टण्डन उम्र 28 साल निवासी ग्राम औंधी थाना पुरानी भिलाई दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



