मेला में हुई पहचान, शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाकर किया दुष्कर्म, आरोपी मुन्ना गिरफ्तार, परिजनों के हवाले पीड़िता
Acquaintance at a fair, a minor girl lured into marriage and raped, accused Munna arrested, victim handed over to family
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 जनवरी 2026 को पत्थलगांव क्षेत्र के एक ग्राम निवासी प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी 28 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 9 बजे अपनी दीदी के घर शादी देखने जाने की बात कहकर घर से निकली थी. लेकिन वहां पहुंची ही नहीं. मोबाइल संपर्क का प्रयास करने पर फोन भी स्विच ऑफ मिला. आसपास, रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने बच्ची को बहला-फुसलाकर भगाए जाने की आशंका जताई.
पुलिस ने इस मामले में गुम इंसान और बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की. जांच के दौरान मुखबिरों, परिजनों एवं तकनीकी टीम की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग बालिका जिला बलरामपुर के एक ग्राम में आरोपी मुन्ना कुमार के साथ है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम बलरामपुर रवाना की गई. जहां से आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया.
पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि पत्थलगांव क्षेत्र के एक मेले में उसकी पहचान आरोपी मुन्ना कुमार से हुई थी. आरोपी मुन्ना कुमार मेले में काम करता था. दोनों मोबाइल फोन के जरिए आपस में बातचीत करने लगे थे. और 28 दिसंबर 2025 को प्यार और शादी का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया. आरोपी मुन्ना कुमार के द्वारा नाबालिग बालिका से शादी का झांसा देते हुए कई बार जबरन दुष्कर्म भी किया.
पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 87, 96, 69, 64(2)(M), 65(1), पॉस्को एक्ट की धारा 4 व 6 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) जोड़ी गई. नाबालिग का मेडिकल चेकअप कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया. पुलिस ने आरोपी मुन्ना कुमार उम्र 19 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



