अवैध रेत खनन मामले में तहसीलदार नीलम पिस्दा को दो कथित यूट्यूबर पत्रकार द्वारा नाजायज और अनुचित दबाव बनाने का आरोप

Tehsildar Neelam Pisda has been accused of facing undue and improper pressure from two alleged YouTuber journalists in connection with an illegal sand mining case.

अवैध रेत खनन मामले में तहसीलदार नीलम पिस्दा को दो कथित यूट्यूबर पत्रकार द्वारा नाजायज और अनुचित दबाव बनाने का आरोप

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध रेत खनन के मामले को लेकर पचपेड़ी तहसीलदार नीलम पिस्दा पर कुछ कथित पत्रकारों द्वारा अनावश्यक दबाव बनाने और उन्हें बदनाम करने की कोशिश किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है. शिकायत के मुताबिक कुछ लोगों द्वारा यह खबरें प्रसारित की जा रही हैं कि तहसीलदार नीलम पिस्दा के संरक्षण में शिवनाथ नदी क्षेत्र में अवैध रेत खनन का काम चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी तहसीलदार नीलम पिस्दा ने पूरे मामले को लेकर अकहा कि जब-जब खुद को पत्रकार बताने वाले लोगों द्वारा उन्हें फोन पर अवैध खनन की खबर दी गई. उन्होंने हर बार तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित स्थानों पर जांच टीम भेजी. लेकिन बार-बार जांच कराने के बावजूद कहीं भी अवैध खनन होता हुआ नहीं पाया गया.
तहसीलदार नीलम पिस्दा ने बताया कि दो व्यक्ति, जिनके नाम रुपचंद राय और मिथलेश साहू हैं और जो खुद को पत्रकार बताते हैं. लगातार मोबाइल के जरिए शिकायतें करते रहे.. उनके द्वारा दी गई खबर के आधार पर कई बार जांच कराई गई. लेकिन मौके पर अवैध खनन से संबंधित कोई गतिविधि नहीं मिली. इन लोगों द्वारा उन पर नाजायज और अनुचित दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है.
कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह भी उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र में अवैध खनन का काम भलौनी गांव के सरपंच के संरक्षण में किया जाता है, इसके बावजूद तहसीलदार नीलम पिस्दा को ही निशाना बनाकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, 
मामले को लेकर तहसीलदार नीलम पिस्दा ने कहा है कि उनके ऊपर अवैध तरीके से दबाव बनाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है.
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक इस तरह के निराधार आरोपों के जरिए प्रशासनिक कार्यों में बाधा डालने और अधिकारियों पर अनुचित दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है. उच्च अधिकारियों द्वारा पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB