शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, दीदी के घर से बिना बताए लापता हुई लड़की, आरोपी नरेश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

A minor was raped on the pretext of marriage, the girl disappeared from her sister's house without informing anyone, the accused Naresh was arrested by the police.

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, दीदी के घर से बिना बताए लापता हुई लड़की, आरोपी नरेश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़ : कोतरारोड़ पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करते हुए उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को दीनदयाल कॉलोनी से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 दिसंबर 2025 को बालिका की मां द्वारा थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी 19-20 नवंबर 2025 को दीदी के घर से बिना बताए कहीं चली गई है. परिजनों को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है. रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 478/25 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
जांच के दौरान मुखबिर से मिली खबर के आधार पर कोतरारोड़ पुलिस टीम ने दीनदयाल कॉलोनी, ढिमरापुर चौक रायगढ़ से बालिका को आरोपी नरेश तिग्गा उम्र 26 साल के कब्जे से दस्तयाब किया. आरोपी और अपहृता को थाना लाकर पूछताछ की गई.
अपहृता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी नरेश तिग्गा से उसका प्रेम संबंध था, आरोपी उसे शादी का झांसा देता था और 20 नवम्बर 2025 की शाम दीदी के घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. आरोपी ने उसे दीनदयाल कॉलोनी स्थित किराये के मकान में रखा और इस दौरान लगातार शारीरिक संबंध बनाए. आरोपित के खिलाफ पास्को एक्ट की धाराएं जोड़ी गई.
इस मामले में पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपी नरेश तिग्गा पिता उम्र 26 साल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, करुणेश राय, आरक्षक चंद्रेश पांडे, संदीप कौशिक, टिकेश्वर यादव, महिला आरक्षक श्यामा सिदार एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB