युवक की मिली सिर कटी लाश, अंधेकत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी निकली साजिशकर्ता, दो सुपारी किलर समेत चार आरोपी गिरफ्तार

The decapitated body of a young man was found; police have solved the blind murder case, revealing his wife as the mastermind. Four suspects, including two contract killers, have been arrested.

युवक की मिली सिर कटी लाश, अंधेकत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी निकली साजिशकर्ता, दो सुपारी किलर समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार : पति की बेरहमी से हत्या करवाने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पत्नी ने पति की हत्या करवाने के लिए 40 हजार में सुपारी किलर हायर किया था. आरोपियों ने पहले युवक को शराब पिलाए. फिर नशा होने पर उसे कार में डालकर रेलवे लाइन लेकर पहुंचे. यहां पर आरोपियों ने तलवार से पहले सिर को काटकर अलग किया. फिर धड़ को रेलवे लाइन के पास फेंक कर सिर को गड्ढे में दबा दिया. मामले में पुलिस ने आरोपियों पत्नी व मामा ससुर समेत चार आरोपियों को पकड़ा हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 जनवरी 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे थाना हथबंद पुलिस को रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात पुरुष शव मिलने की खबर मिली थी. शव करीब 30–40 साल के युवक का था. जिसका सिर धड़ से अलग था शुरुआती जांच में हत्या कर शव को पहचान छुपाने के मकसद से रेलवे लाइन पर फेंके जाने की आशंका जताई गई.
शव के दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में “G.K. JOSHI” गुदा हुआ था. पुलिस ने मुनादी, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप, सीसीटीवी फुटेज और साइबर तकनीकी विश्लेषण के जरिए जांच की. चार दिन बाद शव की पहचान गैस कुमार जोशी उम्र 39 साल निवासी ग्राम भोथीडीह, जिला बेमेतरा के रुप में हुई.
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अपनी पत्नी कुसुम जोशी के साथ आए दिन विवाद, मारपीट और अमानवीय व्यवहार करता था. इससे परेशान होकर पत्नी ने अपने मामा राजेश भारती की मदद से दो सुपारी किलर दारासिंह अनंत और करन अनंत को ₹40,000 में हत्या की सुपारी दी.
वारदात के दिन मृतक को पार्टी के बहाने ग्राम दरचुरा बुलाया गया. जहां उसे बहुत ज्यादा शराब पिलाई गई. नशे की हालत में मारपीट कर बेहोश करने के बाद आरोपियों ने कार से उसे ग्राम मजगांव रेलवे लाइन ले जाकर धारदार तलवार से गला काट दिया. शव का धड़ रेलवे लाइन पर फेंका गया और सिर ग्राम डिग्गी में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया.
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार नम्बर CG22 G 0128, तलवार, मोबाइल फोन सहित अहम सबूत जब्त किए हैं. सभी चारों आरोपियों को 17 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
इस अंधेकत्ल का कामयाब खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा ₹5000 का इनाम देने की घोषणा की गई है.
गिरफ्तार आरोपी
दारासिंह अनंत उम्र 44 साल ग्राम डिग्गी, थाना भाटापारा ग्रामीण (सुपारी किलर)
करन अनंत उम्र 34 साल ग्राम बड़े जरौद, थाना भाटापारा ग्रामीण (सुपारी किलर)
राजेश भारती उम्र 32 साल ग्राम दरचुरा, थाना सिमगा (पत्नी का मामा)
कुसुम जोशी उम्र 35 साल ग्राम भोथीडीह, जिला बेमेतरा (मृतक की पत्नी)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB