धान खरीदी में अनियमितताओं की शिकायत करने पर जीजा ने साले को सुपारी देकर कराया मर्डर, हो गई एक गलती, 1 नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

After complaining about irregularities in paddy procurement, brother-in-law hired brother-in-law to murder him, five people including a minor arrested

धान खरीदी में अनियमितताओं की शिकायत करने पर जीजा ने साले को सुपारी देकर कराया मर्डर, हो गई एक गलती, 1 नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

मुंगेली : मुंगेली जिला में थाना क्षेत्र के दाबो गांव में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली. मामला तरवरपुर सोसाइटी के प्रबंधक नेतराम साहू से जुड़ा है. जिसने पुराने रंजिश के चलते अपने साले को पप्पू साहू का कत्ल करने के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी. लेकिन सुपारी किलरों ने गलती से किसी और का कत्ल कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक हेमप्रसाद साहू अपने साथी हेमचंद साहू के साथ नवोदय विद्यालय के पास बैठकर शराब पी रहा था. तभी आरोपी सुनील साहू, शुभम पाल, गौकरण साहू और एक नाबालिग युवक वहां पहुंचे. उन्होंने हेमप्रसाद को पप्पू साहू समझ लिया और लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर उसका कत्ल कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.
कत्ल की जांच में पुलिस को पता चला कि यह कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि साजिश के तहत किया गया कत्ल है. पुलिस ने जब नेतराम साहू को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया. नेतराम ने कबूल किया कि तुलसी साहू और उसके बेटे नरेन्द्र साहू उर्फ पप्पू ने उसके खिलाफ तरवरपुर धान खरीदी सोसाइटी में धान खरीदी अनियमितताओं को लेकर अदालत में केस दर्ज कराया था. इसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और उसे नौकरी से निष्कासित कर दिया गया.
नेतराम का कहना था कि उसने अदालत से आदेशलेकर फिर से नियुक्ति का प्रयास किया. लेकिन तुलसी साहू और पप्पू साहू उसे नौकरी ज्वाइन नहीं करने दे रहे थे. इससे परेशान होकर उसने पप्पू साहू को रास्ते से हटाने का फैसला लिया और अपने साले सुनील साहू को 50 हजार रुपये देकर कत्ल की सुपारी दे दी.
पुलिस ने मामले में इस्तेमाल दो लोहे की पाइप, मृतक का मोबाइल, दो मोटरसाइकिल और नेतराम का बोलेरो वाहन जब्त किया है. सभी आरोपियों- नेतराम साहू, सुनील साहू, शुभम पाल, गौकरण साहू और एक नाबालिग को कत्ल और सबूत छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला समाज में आपसी रंजिश और निजी दुश्मनी से उत्पन्न घटनाओं का उदाहरण है. साथ ही, यह भी साफ करता है कि किसी की जान लेने के लिए की गई साजिश कितनी खतरनाक रुप ले सकती है.
गिरफ्तार आरोपी
1.नेतराम पिता निरंजन साहू उम्र 43  साल निवासी सिल्ली, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, हाल झगरहट्टा, थाना सिटी कोतवाली
2. सुनील साहू पिता बहोरिक साहू उम्र 20  साल निवासी पौनी पुसेरा, थाना पण्डरिया, जिला कबीरधाम
3. शुभमपाल पिता संदीप पाल उम्र 18 साल निवासी वार्ड नम्बर 15 चकरभांठा, थाना चकरभांठा,जिला बिलासपुर
4. गौकरण साहू पिता परसराम साहू उम्र 20 साल निवासी बड़े पौनी, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, जिला मुंगेली
5. 1 नाबालिग बालक
जप्त सामाग्री
1. दो नग लोहे का पाईप
2. मृतक का 1 नग मोबाईल
3. प्रार्थी का 1 नग मोटर सायकल
4. कत्ल में इस्तेमाल 1 मोटर सायकल
5. षडयंत्रकारी नेतराम साहू का 1 नग बोलेरो वाहन
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t