सड़क पर मनचलों की दबंगई, कार सवार युवतियों से फिल्मी स्टाइल में छेड़खानी, पुलिस का सख्त एक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, गाड़ी जब्त

Road thugs harass young women in cars in a filmy style, strict police action, one accused arrested, four absconding, vehicle seized

सड़क पर मनचलों की दबंगई, कार सवार युवतियों से फिल्मी स्टाइल में छेड़खानी, पुलिस का सख्त एक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, गाड़ी जब्त

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला सुरक्षा को चुनौती देने वाले मनचलों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. शहर के चांदमारी रोड पर कार सवार दो युवतियों का पीछा कर उनके साथ अश्लील हरकतें करने वाले गिरोह के एक सदस्य को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देश पर हुई इस त्वरित कार्रवाई में घटना में इस्तेमाल की गई ग्रैंड विटारा कार नम्बर CG13 AW 2410 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. यह पूरा मामला 9 फरवरी की देर रात का है. जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपियों की घेराबंदी शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती अपनी ममेरी बहन के साथ 9 फरवरी की रात करीब 11 बजे दवाई लेने रायगढ़ जा रही थी. चांदमारी रोड पर जब उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी रोककर आवारा कुत्तों को बिस्किट खिलाना शुरु किया. तभी नीले रंग की ग्रैंड विटारा में सवार पांच युवक वहां पहुंचे. इन युवकों ने युवतियों पर भद्दी टिप्पणियां कीं और अश्लील इशारे करने लगे. जब युवतियों ने वहां से निकलने की कोशिश की. तो आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में उनका पीछा शुरु कर दिया.
इस डरावने अनुभव के बाद पीड़िताओं ने हिम्मत दिखाई और 10 फरवरी को महिला थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78(2), 126(2), 79, 75(3) और 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने रियापारा तिराहा चौक के पास युवतियों की कार को ओवरटेक कर रास्ता रोका. जहां प्रदीप पटेल नामक युवक ने कार से उतरकर अभद्रता की.
एसएसपी के मार्गदर्शन में पुलिस की विशेष टीम ने दबिश देकर आरोपी नरेन्द्र महावर पिता नथोली राम महावर उम्र 21 साल निवासी चांवसारी को धर दबोचा. पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अपने साथी प्रदीप पटेल, कमलेश यादव, राहुल गुप्ता और संगम त्रिपाठी (सभी निवासी सतीगुड़ी चौक) के साथ मिलकर युवतियों को परेशान कर रहा था. पुलिस ने नरेंद्र को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और बाकी चार फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.
आरोपी
नरेन्द्र महावर पिता नथोली राम महावर उम्र 21 साल निवासी चांवसारी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB