50 हजार की डिमांड कर अवैध उगाही करते कथित पत्रकार गिरफ्तार, फिंगेश्वर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा, पूछताछ जारी

Alleged journalist arrested for extorting Rs 50,000, Fingeshwar police surrounded and caught the accused, interrogation continues

50 हजार की डिमांड कर अवैध उगाही करते कथित पत्रकार गिरफ्तार, फिंगेश्वर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा, पूछताछ जारी

राजिम/फिंगेश्वर : अवैध उगाही के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कथित पत्रकार को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पत्रकार का धौंस दिखाते हुए ब्रिक्स प्लांट संचालक से 50 हजार रुपये की डिमांड की थी. यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रदीप द्विवेदी महासमुंद जिले के मामा-भाँचा का निवासी बताया जा रहा है. आरोपी फिंगेश्वर इलाके के एक फ्लाईएश ब्रिक्स प्लांट संचालक के पास पहुंचा और खुद को पत्रकार बताते हुए 50 हजार रुपये की मांग करने लगा. आरोपी ने संचालक को यह भी चेतावनी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो मीडिया में प्लांट के खिलाफ खबरें प्रकाशित कर दी जाएंगी. पीड़ित ने इसकी शिकायत फिंगेश्वर पुलिस से की.
शिकायत मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी. लेकिन आरोपी उन्हें देखकर भागने की कोशिश करने लगा. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया. फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि इससे पहले 13 अगस्त को रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में भी एक महिला से दो लाख रुपये की अवैध वसूली की मांग का मामला दर्ज हुआ था. उस मामले में पुलिस ने ‘दबंग टुडे’ पोर्टल में कार्यरत कथित पत्रकार आकाश तिवारी उम्र 35 साल और उसके साथी अनुराग शर्मा उम्र 30 साल को गिरफ्तार किया था. जबकि एक आरोपी फरार है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB