होटल की तीसरी मंजिल से पिता के साथ काम करने आई 18 वर्षीय युवती ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप, रायपुर रेफर, वीडियो वायरल
18-year-old girl who came to work with her father jumped from the third floor of the hotel, causing a stir, referred to Raipur, video goes viral
बलौदाबाजार/कसडोल : बलौदाबाजार जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कसडोल के होटल पैराडाइज की तीसरी मंजिल से एक युवती ने छलांग लगा दी. जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. इस घटना में वह गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक दीपा बाघ उम्र 18 साल मानसिक रुप से थोड़ी कमजोर हैं. वह अपने पिता के साथ होटल आई थीं. जो होटल पैराडाइज में स्वीपर का काम करते हैं. अचानक दीपा छत पर पहुंच गई और छलांग लगाने के लिए किनारे तक पहुंच गई. इस दौरान खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने करीब एक घंटे तक समझाइश देने की कोशिश की. लेकिन युवती को रोक नहीं सके.
घटना के बाद आनन-फानन में दीपा को नाजुक हालत में रायपुर रेफर किया गया. कसडोल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. और युवती की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
यह हादसा स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें युवती को होटल की छत से छलांग लगाते देखा जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



