एनकाउंटर में ढेर अमित जोश के जीजा ने की छेड़छाड़, मीटिंग के बहाने में युवती को लॉज बुलाकर अश्लील हरकत, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
Amit Josh's brother-in-law, who was killed in an encounter, molested a young woman by luring her to a lodge on the pretext of a meeting and engaging in obscene acts. Police arrested the accused and took out a procession.
दुर्ग : दुर्ग में अमित जोश के जीजा ने एक युवती को मीटिंग के बहाने लॉज में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की. युवती के विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. अब शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाके में जुलूस निकाला. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड मांगा. पुलिस ने इलाके में जुलूस निकाल कर कानून का संदेश दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लक्की जॉर्ज उर्फ सोनू, अमित जोश का जीजा है. पुलिस ने 2024 में अमित जोश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. अमित जोश पर कई अपराधिक मामले थे. लक्की जॉर्ज भी पुराना अपराधी है. इसके खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं.
मीटिंग के नाम से होटल में बुलाया था मिलने
पीड़िता पिछले कुछ समय से अकाउंट से जुड़ा काम कर रही थी. वी. लक्की जार्ज उर्फ सोनू व्यापार से जुड़ी बातों को लेकर उससे हफ्ते में एक-दो बार होटल में मीटिंग करता था. इसी सिलसिले में 5 मार्च को आरोपी ने उसे पावर हाउस इलाके के एक लॉज में मीटिंग के लिए बुलाया.
पीड़िता ने मुताबिक वह शाम करीब 4 बजे होटल पहुंची. वहां पहुंचने पर उसने देखा कि कमरे के अंदर आरोपी अकेले बैठकर शराब पी रहा है. इसके बाद वो बाहर जाने लगी. इसी बची आरोपी लक्की ने उसे जबरदस्ती कमरे में बंद कर लिया. आरोपी ने युवती के साथ अश्लील हरकतें की. पीड़िता किसी तरह धक्का देकर बाहर निकलने में कामयाब रही.
जान से मारने की दी धमकी
बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर वो इस घटना की जानकारी किसी को भी देती है. तो वो उसे और उसके परिवार वालों को जान से मार देगा. बाद में पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में लिखित शिकायत दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
आरोपी को कोर्ट में किया पेश
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस 74 और 351(3) के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी को जुलूस घटना स्थल के पास निकाला. उसे 12 मार्च को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



