वाटर फिल्टर के पास नहर के तेज बहाव में बहा 4 दोस्तों के साथ नहाने गया 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

An 11th class student who went to bathe with 4 friends was swept away by the strong current of the canal near the water filter, a team of divers is searching for him

वाटर फिल्टर के पास नहर के तेज बहाव में बहा 4 दोस्तों के साथ नहाने गया 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

कोरबा : कोरबा के कोहड़िया वाटर फिल्टर के पास नहर में 5 दोस्त नहाने गए थे. नहाते समय एक छात्र तेज बहाव में बह गया. इसकी खबर सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई. जहां जिला प्रशासन के गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बालको परसाभांठा निवासी 11वीं का छात्र अविनाश कुमार, आयुष कुमार, आदि, श्याम समेत पांच दोस्त गुरुवार को करीब 11 बजे नहाने के लिए गए. अविनाश अचानक गहरे पानी में चला गया. दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया. लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते आगे बह गया.
सीएसईबी चौकी पुलिस खबर मिलते ही मौके पर पहुंची और जिला प्रशासन के गोताखोर की टीम को मौके पर बुलाया गया. जहां तलाश शुरु की गई. लेकिन ज्यादा बहाव होने की वजह से उन्हें भी कामयाबी नहीं मिली. बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर दो साइफन है. जहां उसके फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. गोताखोरों की टीम छात्र की तलाश में जुटी हुई है. इसकी खबर संबंधित विभाग को दी गई है जहां नहर में पानी कम होने के बाद ही लापता अविनाश की मिलने की संभावना जताई जा रही है.
लापता अविनाश के पिता प्रेम बहादुर ने बताया कि वह बालकों में निजी कंपनी में काम करते हैं. फोन पर जानकारी मिली कि उनका बेटा नहर में बह गया है. अभी उसने पेपर दिलाया है. रिजल्ट का इंतजार था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI