कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सीबीआई और केंद्र सरकार का पुतला दहन, CBI का दुरुपयोग छत्तीसगढ़िया नेतृत्व पर हमला -अटल श्रीवास्तव

Congress workers burnt effigies of CBI and Central government, misuse of CBI is an attack on Chhattisgarh leadership - Atal Shrivastava

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सीबीआई और केंद्र सरकार का पुतला दहन, CBI का दुरुपयोग छत्तीसगढ़िया नेतृत्व पर हमला -अटल श्रीवास्तव

रायपुर : महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामले में CBI की छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. AICC के महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि देशभर में 50 से अधिक स्थानों पर CBI की छापेमारी हुई। इसे “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” के रूप में देखा जा सकता है.
– जब मैं मुख्यमंत्री था, तब महादेव सट्टा ऐप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई.
– 200 से अधिक गिरफ्तारियां हुईं, 2000 बैंक खाते सीज किए गए, सैकड़ों इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए गए.
– हमने जुआ-सट्टा को रोकने के लिए विधानसभा में विधेयक भी लाया.
– हमारी सरकार ने इस अवैध कारोबार के खिलाफ सबसे ज्यादा कार्रवाई की.
– लेकिन सरकार बदलने के बाद मामले की दिशा बदल दी गई.
भूपेश बघेल ने कहा कि महादेव सट्टा ऐप के मुख्य संचालक दुबई में बैठे रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए हमारी सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार सट्टा माफियाओं से “प्रोटेक्शन मनी” ले रही है। पिछले एक साल में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे साफ है कि मोदी सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है.
भूपेश बघेल ने कथाकार प्रदीप मिश्रा का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें भी इस मामले में पूछताछ के दायरे में लाया जाना चाहिए, क्योंकि वे दुबई में रवि उप्पल से मिले थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

अटल श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व में पूर्व मंत्री आदिवासी नेता का कवासी लखमा को झूठे आरोप में जेल भेजना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां ED का छापा यह सिद्ध करता है कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान सरकार जो भारतीय जनता पार्टी की है अपने मित्र उद्योगपतियों के लिए जगह और मौके तलाश कर रही है ऐसे तमाम नेतृत्व जो छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए उद्योगपति मित्रों का लाने का विरोध कर सकते हैं उनके विरुद्ध गलत आरोप पत्र तैयार कर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर छापा डालने और जेल भेजने का काम किया जा रहा है.
अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर आने वाले हैं केंद्रीय गृह मंत्री आने वाले हैं 15 महीने की विष्णु देव सरकार के पास कोई काम इस 15 महीने में प्रधानमंत्री को बताने लायक नहीं है जनता के लिए कोई उपलब्धि नहीं है इसलिए जनता का ध्यान भटकने और प्रधानमंत्री के सामने यह दिखाने का प्रयास की हम कार्रवाई कर रहे हैं सीबीआई का दुरुपयोग कर माहौल तैयार किया जा रहा है. 15 महीने की कोई भी उपलब्धि इस सरकार के पास नहीं है.
भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं के यहां छापे का विरोध मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं प्रमोद नायक ने भी किया.
कांग्रेस नेताओं ने निंदा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता देख एवं समझ रही है और बहुत जल्द इसका जवाब देगी कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि भूपेश बघेल के लगातार बढ़ते कद से भारतीय जनता पार्टी विचलित है और उनके ऊपर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर राजनीतिक हमले कर रही हैअटल श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व में पूर्व मंत्री आदिवासी नेता का कवासी लखमा को झूठे आरोप में जेल भेजना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां ED का छापा यह सिद्ध करता है कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान सरकार जो भारतीय जनता पार्टी की है अपने मित्र उद्योगपतियों के लिए जगह और मौके तलाश कर रही है ऐसे तमाम नेतृत्व जो छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए उद्योगपति मित्रों का लाने का विरोध कर सकते हैं उनके विरुद्ध गलत आरोप पत्र तैयार कर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर छापा डालने और जेल भेजने का काम किया जा रहा है.
अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर आने वाले हैं केंद्रीय गृह मंत्री आने वाले हैं 15 महीने की विष्णु देव सरकार के पास कोई काम इस 15 महीने में प्रधानमंत्री को बताने लायक नहीं है जनता के लिए कोई उपलब्धि नहीं है इसलिए जनता का ध्यान भटकने और प्रधानमंत्री के सामने यह दिखाने का प्रयास की हम कार्रवाई कर रहे हैं सीबीआई का दुरुपयोग कर माहौल तैयार किया जा रहा है। 15 महीने की कोई भी उपलब्धि इस सरकार के पास नहीं है.
भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं के यहां छापे का विरोध मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं प्रमोद नायक ने भी किया कांग्रेस नेताओं ने निंदा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता देख एवं समझ रही है और बहुत जल्द इसका जवाब देगी कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि भूपेश बघेल के लगातार बढ़ते कद से भारतीय जनता पार्टी विचलित है और उनके ऊपर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर राजनीतिक हमले कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सीबीआई और केंद्र सरकार का पुतला दहन

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं पर हो रही लगातार ईडी और सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर के घड़ी चौक पर केंद्र सरकार और सीबीआई का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया.
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर लगातार ईडी और सीबीआई की छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई को कांग्रेस नेताओं ने राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित बताया है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी भूपेश बघेल को कोई बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी मिलती है. तब उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई की छापेमारी कराई जाती है.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर विपक्ष को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
इस पुतला दहन के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई बंद नहीं की गई तो वे और उग्र आंदोलन करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

भूपेश बघेल के ठिकानों पर CBI रेड के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर सीबीआई की छापेमारी के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और नेहरु चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया गया.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में इकठ्ठा होकर ईडी और सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी की. “ईडी मुर्दाबाद”, “तानाशाही नहीं चलेगी”, “प्रजातंत्र बचाना है – भाजपा को भगाना है” जैसे गगनचुंबी नारे लगाते हुए कांग्रेसजन नेहरु चौक पहुंचे और प्रदर्शन किया.
विजय पांडेय बोले – मोदी सरकार कर रही जांच एजेंसियों का दुरुपयोग
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी ही जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है. पहले ईडी ने भूपेश बघेल के घर छापा मारा. लेकिन कुछ नहीं मिला. तो अब सीबीआई को भेज दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लगातार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. और विपक्षी नेताओं को बदनाम करने की साजिश रच रही है.
विजय पांडेय ने कहा “ईडी के पूर्व प्रमुख संजय मिश्रा को सेवानिवृत्ति के बाद प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का सदस्य बनाया गया. जिससे साफ है कि सरकार एजेंसियों का राजनीतिक लाभ लेने के लिए दुरुपयोग कर रही है. इससे इन जांच एजेंसियों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठने लगे हैं.
भाजपा पर महादेव सट्टा मामले में पक्षपात के आरोप
विजय पांडेय ने महादेव सट्टा किंग के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेताओं की तस्वीरें महादेव सट्टा किंग के साथ सार्वजनिक हो चुकी हैं. लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. भिलाई में एक भाजपा नेता के भाई की गाड़ी भी पकड़ी गई थी. लेकिन पूछताछ तक नहीं हुई. उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है. तो फिर महादेव सट्टा को बंद करने से क्यों डर रही है?
“भय का माहौल बना रही भाजपा सरकार” – दिलीप लहरिया
मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि भाजपा सरकार देश में भय का माहौल बनाकर शासन चला रही है। उन्होंने कहा, “अगर कोई भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा करता है. तो उसके खिलाफ जांच एजेंसियों को भेज दिया जाता है. विधानसभा में मुद्दे उठाने पर नेताओं को डराया जाता है. ताकि भाजपा सरकार की असफलताओं पर कोई सवाल न उठाए
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जल, जंगल, जमीन को अपने उद्योगपति मित्रों को बेचना चाहती है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है. लेकिन कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगी.
कांग्रेस का ऐलान – नहीं झुकेगी, नहीं रुकेगी
प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय, विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक रश्मि आशीष सिंह, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व महापौर रामशरण यादव सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. कांग्रेस ने साफ कहा कि भाजपा सरकार जितनी भी जांच एजेंसियां भेजे, कांग्रेस झुकेगी नहीं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया

पेंड्रा : छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव भूपेश बघेल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव तथा अन्य कार्यकर्ताओं के निवास एवं कार्यालय पर राजनीतिक दबाव में केंद्रीय एजेंसी सीबीआई द्वारा विद्वेष पूर्ण रूप से कार्यवाही से नाराज़ होकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष उत्तम वासुदेव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा दुर्गा चौक पेंड्रा में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया.
इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए उत्तम वासुदेव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव के घर सीबीआई छापे को भाजपा की विद्वेषपूर्ण राजनीति करार दिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के खिलाफ ईडी सीबीआई आईटी का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक कदम है.
उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी सीबीआई आईटी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का भाजपा सरकार लगातार विपक्ष के खिलाफ दुरुपयोग कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ हर नाकाम कोशिश के बाद सीबीआई ने उनके अलावा विधायक देवेंद्र यादव के घर पर दबिश दी है. सुबह से ही सीबीआई हमारे दोनों नेताओं के घर पर जमी हुई है यह सत्ता का अन्याय के सिवाय कुछ नहीं है.
इस कार्यक्रम में उत्तम वासुदेव जिलाध्यक्ष, डॉ के के ध्रुव पूर्व विधायक, मनोज गुप्ता प्रदेश संयुक्त महासचिव, अशोक शर्मा जिला उपाध्यक्ष, राकेश जलान अध्यक्ष नगरपालिका परिषद पेंड्रा, राकेश मसीह जिला उपाध्यक्ष, पवन केसरवानी, इदरीस अंसारी जिलाध्यक्ष इंटक, जयदत्त तिवारी, मो. सादिक, शारदा चरण पसारी, मदन सोनी, प्रशांत श्रीवास, संतोष ठाकुर, चंद्रभान सिंह, शंकर पटेल, रवि राय, यश शर्मा, विद्या राठौर, प्रेमवती, मंजू ठाकुर, सुनीता तिमोथी, दानिश खान, पारस चौधरी, पारस वासुदेव, शशांक शर्मा, राका राठौर, बाबा गुप्ता, गजरुप सलाम, पवन नागवंश, हलधर, चन्द्रभान बेलझिरिया, उपेंद्र तिवारी, विकास शर्मा, अनिल ठाकुर, रियांश सोनी, आकाश केशरी, मनोज साहू, अनावरुलहक़, रइस ख़ान, राजीव राठौर, चंद्रभान मरावी, मो कासिम, जयपाल पोट्टाम सहित कांग्रेस जन मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है,भाजपा ने दिया अपनी ओछी राजनीति का परिचय: मुकेश चंद्राकर

दुर्ग : जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ओर विधायक देवेंद्र यादव सहित कांग्रेस नेताओं के निवास पर सीबीआई की कार्यवाही भाजपा की हताशा को दिखाता है। भाजपा, कांग्रेस और भूपेश बघेल से डरी हुई है. उन्होंने कहा कि भाजपा और सीबीआई का एक षड्यंत्र अदालत में धाराशाई हुआ है. भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने का फैसला आया. इन सब घटनाक्रम से भाजपा बौखला गयी है. इसी बौखलाहट में भाजपा ने CBI को भेजा है. भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है. भाजपा बौखला गई है क्योंकि वह राजनीतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही हैं. अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है. तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है. कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी अब हर षड्यंत्र का जवाब और भी दमदार होगा.
बदरुद्दीन कुरेशी ने कहा कि अपनी राजनैतिक विफलता से तथा देश के मूल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कांग्रेस के नेताओं के घर सीबीआई को भेजा है, ये जांच नहीं है राजनीतिक प्रतिशोध हैं. जो साफ दिख रहा है.
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप, रामा विश्वकर्मा,प्रमोद प्रभाकर, मुकुंद भाऊ, केशव चौबे,लालचंद वर्मा,चंद्रशेखर गंवाई,जोहन सिन्हा,संजीत चक्रवर्ती युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मनीष तिवारी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस विभोर दुरकर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोएब मोहम्मद खान प्रदेश सचिव एनएसयूआई आकाश कनौजिया रविंद्र सिंह संजीव यादव, अजय युवा कांग्रेस भारतगीरी यादव विनोद यादव बद्रीनाथ बघेल, समय लाल साहू, प्रमोद यादव, कीर्ति सिंह, संगम यादव,अकबर कुरेशी,सुरेश वर्मा,बलदाऊ पिपरिया, देव कुमार बंजारे, यूंवराज चौरसिया, दुर्गा प्रसाद साहू, मोहम्मद रफीक, मंगल राम साहू, खमन सिंह, नीलांबर सिंह, नरसिंह नाथ,अजय सिवरकर सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI