रिहायशी इलाके में आधी रात हुई गुस्सैल जंगली हाथी की एंट्री, देखने जुटी भारी भीड़, वन विभाग ने गांव में मुनादी कर किया एलर्ट जारी

An angry wild elephant entered the residential area at midnight a huge crowd gathered to watch the forest department made an announcement in the village and issued an alert

रिहायशी इलाके में आधी रात हुई गुस्सैल जंगली हाथी की एंट्री, देखने जुटी भारी भीड़, वन विभाग ने गांव में मुनादी कर किया एलर्ट जारी

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार ही हाथियों के बढ़ते आतंक की खबर सामने आई रही है. वहीं इस बीच गरियाबंद जिले के रिहायशी इलाके में एक हाथी घुस गया है. गरियाबंद में पहली बार एक जंगली हाथी रिहायशी इलाके में घुस आया. रात 10 बजे के करीब घुटकू नवापारा होते हुए बेहराबुड़ा में घुसा. पहली बार जंगली हाथी को इलाके में देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
हाथी की लोकेशन
फारेस्ट विभाग मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल मालगांव के नदी से लगे भिलाई ग्राम के खेत पर विचरण कर रहा है. इस घटना के बाद वन विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है. जिसके बाद से गरियाबंद के वन मंडल की टीम हाथी पर नजर बनाए हुए है.
इसके साथ ही यहां के आसपास के गांव में मुनादी की जा रही है. दरअसल इस बीच हाथियों का आतंक काफी बढ़ गया है. जिसको देखते हुए वन विभाग ने गरियाबंद के आस पास के इलाकों में अलर्ट जारी किया है. सूत्रों के मुताबिक ये तीन हाथीयो के दल का सबसे छोटा हाथी तीन गांवों में विचरण कर रहा है. हालांकि हाथी पर वन मंडल की टीम ने अपनी नजर बनाए हुइ है.
खबर मिलते ही फॉरेस्ट के कर्मचारी हाथी मित्र के साथ मौके पर पहुंचे. हाथी मित्र की टीम भीड़ को समझाने में जुट गई. गांव में कोटवार से लोगों को हाथी के पास नहीं जाने की चेतावनी भी दी गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb