भैंस चोरी की पुलिस ने दर्ज नहीं किया FIR, थाने में 8 गांव के यादव ठेठवार समाज ने किया मचाया बवाल, किया थाना का घेराव
Police did not register FIR for buffalo theft, Yadav Thethwar community of 8 villages created ruckus in the police station, gheraoed the police station
महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बेलटूकरी गांव में भैंस चोरी की शिकायत दर्ज नहीं करने से यादव समाज नाराज हो गया. यादव ठेठवार समाज के लोगों ने तुमगांव थाने का घेराव कर दिया। घटना 14 मार्च की है.
बेलटूकरी निवासी दिनेश यादव की 4 भैंसें चरने गई थीं. रात 9 बजे तक भैंसें नहीं लौटीं। खोजबीन के बाद दिनेश ने तुमगांव थाने में लिखित शिकायत दी. पुलिस ने न तो FIR दर्ज की और न ही कोई जांच की. 14 दिन तक कार्रवाई न होने से नाराज होकर खैरझिटी, तुमगांव बिरबिरा, परसाडीह, कुकराडीह, खट्टीडीह, अमावस और आरंग के यादव ठेठवार समाज ने गुरुवार को थाने का घेराव कर दिया.
समाज की महिलाएं थाने के अंदर धरने पर बैठ गई. करीब 3 घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की. यादव समाज के नगर अध्यक्ष प्रकाश यादव ने कहा कि पुलिस भैंस चोरों को बचा रही है.
वहीं एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि प्रार्थी के आवेदन पर FIR दर्ज कर ली गई है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं. जिनकी तलाश गांव वालों की मदद से की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



