बुजुर्ग की खेत में मिली लाश, संदिग्ध हालत में मौत, भरभरा कर गिरी पानी टंकी की दीवार, चपेट में आने से एक महिला की गई जान

The body of an old man was found in the field, he died under suspicious circumstances, the wall of a water tank collapsed, a woman died after being hit by it

बुजुर्ग की खेत में मिली लाश, संदिग्ध हालत में मौत, भरभरा कर गिरी पानी टंकी की दीवार, चपेट में आने से एक महिला की गई जान

बुजुर्ग की खेत में मिली लाश, संदिग्ध हालत में मौत

मुंगेली/लोरमी : मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात मौत हो गई. मसना गांव के पास धान के खेत में दरबारी कश्यप उम्र 70 साल का शव मिला. बुजुर्ग पीपरखूंटा गांव का रहने वाला था. 22 मार्च को दरबारी मसना गांव में आयोजित रासलीला कार्यक्रम देखने गए थे. 25 मार्च की दोपहर को वह अपने गांव वापस जाने के लिए निकले. लेकिन वह घर नहीं पहुंचे.
 27 मार्च की सुबह ग्रामीणों ने मसना से पीपरखूंटा जाने वाले मार्ग पर धान के खेत में उनका शव देखा. शव की जांच में नाक से खून निकलने के निशान मिले हैं. ग्रामीणों की खबर पर मौके पर पहुंची लोरमी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई की. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

भरभरा कर गिरी पानी टंकी की दीवार, चपेट में आने से एक महिला की गई जान

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में मोहल्ले में बनी सीमेंट की पानी टंकी की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई. इसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बोंदा निवासी मीना चौहान व उसका पति भूपेंद्र चौहान उम्र 25 साल विगत कुछ दिनों से दोनों सारंगढ़ जिला के ग्राम बिलाईगढ़ स स्थित अग्रसर ब्रिक्स प्लांट में काम करने के लिए गए थे.
भूपेंद्र आपरेटिंग करता था तो वहीं मीना ईट बनाती थी और प्लांट के पास ही बने कमरे में रहते थे. मंगलवार को पूरे दिन काम करने के बाद शाम करीब 5 बजे पानी टंकी के पास मीना नहाने गई थी. वह नहा रही थी. तभी अचानक पानी टंकी की दीवार उसके ऊपर ही गिर गई. इससे मीना के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई.
वहीं पास में मौजूद अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी उसके पति भूपेंद्र को दी तो वह उसे आनन-फानन में इलाज के लिए रात करीब 8 बजे मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां डाक्टरों की टीम ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया. बुधवार की सुबह अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है.
इस बारे में मृतका का पति भूपेंद्र चौहान ने बताया कि तीन साल पहले इनकी समाजिक रीति-रिवाज से शादी हुई थी. दोनों काम करने के लिए एक साथ बिलाईगढ़ में रहकर ईट बनाने का काम करते थे. अभी तक इनके बच्चे भी नहीं थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI