पिता को चाय पिलाकर पढ़ने जा रही हूँ कहकर कमरे में गई 8वीं की छात्रा; मां की साड़ी से लटकी मिली लाश, गांव और स्कूल में पसरा मातम
An 8th-grade student went to her room after giving her father tea, saying she was going to study; her body was found hanging from her mother's sari, causing mourning in the village and school.
खैरागढ़ : खैरागढ़ जिले के खैरागढ़ ब्लॉक से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से पूरे गांव और स्कूल में मातम पसरा हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा क्षेत्र सक्से यह घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है. छात्रा ने पहले अपने पिता को चाय बनाकर दी. इसके बाद “मैं पढ़ाई करने जा रही हूं” कहकर वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ समय बाद जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों को शक हुआ. दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो छात्रा अपनी मां की साड़ी के सहारे कमरे के मेयार (छत की लकड़ी) से बने फंदे पर लटकी हुई थी.
खबर मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस परिजनों और सहेलियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



