दर्जन भर स्कूली बच्चों से भरा ऑटो सड़क में मवेशियो को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलटा, दो बच्चे गंभीर रुप से घायल

An autorickshaw carrying a dozen school children overturned while trying to save cattle on the road, leaving two children seriously injured.

दर्जन भर स्कूली बच्चों से भरा ऑटो सड़क में मवेशियो को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलटा, दो बच्चे गंभीर रुप से घायल

गौरेला पेंड्रा मरवाही : पेंड्रा-दुबटिया मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया. जब दर्जन भर स्कूली बच्चों से भरी एक ऑटो अचानक सड़क के बीच मे मवेशियो के लड़ते लड़ते पहुच गई और चालक कुछ समझ पाता कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं. जबकि अन्य को मामूली खरोंचें व चोटें लगी हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूझबूझ से सभी बच्चों की जान बच गई. घायलों को फौरन जिला अस्पताल पेंड्रा में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पेंड्रा दुबटिया मुख्यमार्ग पर बड़ा हादसा होने से टल गया. जब स्कूली बच्चो से भरी ऑटो जो मरवाही के सिवनी से दर्जन भर बच्चो को लेकर पेंड्रा के फिजिकल कॉलेज मैदान में आयोजित हो रहे एथलेटिक्स लीग 2025 में शामिल होने के लिए आ रहे थे. ऑटो में करीब 12 बच्चे सवार थे. जैसे ही ऑटो अड़भार गांव के पास पहुंची ही थी कि अचानक मवेशी लड़ते हुए सड़क पर पहुच गए और चालक वाहन से नियंत्रण खो दिया. बताया जा रहा है कि सड़क पर तेज रफ्तार के कारण ऑटो असंतुलित होकर सड़क में ही पलट गई.
इस हादसे के बाद आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने फौरन बच्चों को बाहर निकाला और 112 /108 के साथ पेंड्रा पुलिस को भी मामले की जानकारी दी और सभी को बच्चो को जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने दो बच्चों को गंभीर चोटें आने की पुष्टि की है. जबकि बाकी बच्चों की हालत सामान्य बताई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन भारी वाहन और स्कूल ऑटो तेज रफ्तार में गुजरते हैं. और सडको पर मवेशियो का डेरा होता है. जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. उधर, पेंड्रा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऑटो को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है. इस घटना से क्षेत्र में लोगों में डर का माहौल है. वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं. हादसे के बाद एथलेटिक्स लीग आयोजन स्थल पर भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t