नाचा कार्यक्रम में रोजगार सहायक ने डांसर पर उड़ाए नोट, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद जिंदर साय नौकरी से बर्खास्त
An employment assistant threw notes at a dancer at a dance event; Jinder Sai was dismissed from his job after the video went viral on social media.
कोरिया/बैकुंठपुर : कोरिया/ जिले से संस्कृति को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया. यहां एक फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह के नाम पर अश्लीलता का नंगा नाच परोसा गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की बड़ी किस्किरी हो रही थी. जिसके बाद रोजगार सहायक जिंदर साय को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. यह मामला सोनहत ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोनहत ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ी में शुक्रवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन था. इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी, भाजपा नेता मनोज साहू और जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर जैसे अतिथि शामिल हुए थे. विवाद तब शुरु हुआ जब अतिथियों के जाने के बाद रात को स्कूल परिसर में ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’ के नाम पर फिल्मी गानों पर डांस पार्टी शुरु हुई.
बताया जा रहा है कि इस डांस प्रोग्राम के लिए कोरबा की एक ‘नाचा पार्टी’ को 10 लाख रुपये के भारी-भरकम खर्च पर बुक किया गया था. जिसमें ग्रामीण रोजगार सहायक नाचा कार्यक्रम के दौरान खुलेआम नोट उड़ाया. जैसे ही डांस और पैसे लुटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिंदर साय को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



