हिट एंड रन का कहर, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को कुचला, दूसरा घायल, मौत का खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद, आरोपी फरार
Hit-and-run wreaks havoc, speeding truck crushes young man riding bike, another injured, horrific death scene captured on CCTV, accused absconding
बिलासपुर : बिलासपुर चौक में एक दर्दनाक हिट एंड रन का खौफनाकत मंजर सामने आया है। जहां तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई मामला मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर चौक का है. यह भयावह सड़क हादसा देर रात का बताया जा रहा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सकरी क्षेत्र के ग्राम सागर निवासी अर्जुन सूर्यवंशी उम्र 25 साल पेशे से पोताई का काम करता था और रोज की तरह शनिवार की सुबह काम के सिलसिले में दोस्त के साथ बाइक से बिलासपुर जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार अर्जुन सूर्यवंशी हाईवा की चपेट में आ गया और उसे कुचलते हुए वाहन आगे निकल गया. हादसे में अर्जुन सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया.
हादसे के वक़्त अर्जुन के पीछे गांव के ही दो युवक भी आ रहे थे. उन्होंने फौरन दोनों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया और उसके बड़े भाई तीजऊ सूर्यवंशी को हादसे की खबर दी. खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
डॉक्टरों ने जांच के बाद अर्जुन को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल से खबर मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरु कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. ताकि दुर्घटनाकारित वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके.
घटना के बाद हाईवा चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को खबर दी और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया. सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरु की.
फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. वही इस हादसे के बाद से परिवार में मातम मचा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



