नदी किनारे मिला कान कटा अज्ञात शव, गला रेत कर बेरहमी से हत्या की आशंका, घटनास्थल से चाकू बरामद, इलाके में फैली सनसनी
An unidentified body found on the riverbank with its ears cut off, suspected of being brutally murdered by slitting the throat, a knife recovered from the scene, causing a sensation in the area.
कबीरधाम : कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पास रविवार की शाम खून से लथपथ शव मिला. मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. खबर पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में शव करीब दो दिन पुराना होने की बात सामने आ रही है. मृतक के गले और पेट पर चाकू से किए गए कई गहरे निशान मिले हैं, जिससे युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक कुछ अहम सुराग मिले हैं. जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर ली जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई होगी.
कवर्धा एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि कवर्धा थाना अंतर्गत लालपुर नर्सरी के पीछे में अज्ञात शव मिला है, जिसकी शिनाख्ती की कोशिश की जा रही है. देखकर लाश 2 दिन पुरानी लग रही है. हालांकि पोस्टमार्टम के बाद यह साफ हो पाएगा. मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



