अज्ञात कॉलर ने पुत्र को एक अपराध में गिरफ्तार बताकर साढ़े 22 लाख ठगी की...
CG News : पिछले माह भर से ठगों द्वारा अलग-अलग प्रकार से सायबर क्राइम के जरिये ठगा जा रहा है। इसी बीच अज्ञात कॉलर ने प्रार्थी के पुत्र को एक अपराध में पकड़ कर रखना बताकर प्रार्थी से 22 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली।
CG News : पिछले माह भर से ठगों द्वारा अलग-अलग प्रकार से सायबर क्राइम के जरिये ठगा जा रहा है। इसी बीच अज्ञात कॉलर ने प्रार्थी के पुत्र को एक अपराध में पकड़ कर रखना बताकर प्रार्थी से 22 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली। इस मामले की जानकारी जब प्रार्थी को पता चली तो प्रार्थी के होश उड़ गये। घटना 28 मई की रात 9.22 बजे की आसपास की है। डीएसआर के मुताबिक घटना दिनांक को लक्ष्मीनारायण मंदिर सरायपाली निवास विश्वजीत गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी ने मुझे कॉल कर बताया कि मेरे पुत्र को उन्होंने एक अपराध में गिरफ्तार कर रखा है।
यदि जेल जाने से बचाना चाहते हो तो खाते में रुपए। मैंने परिवार से बगैर सलाह लिए बेटे को बचाने 22 लाख 50 हजार रुपए उसके खाते में डाल दिया। बाद में पता चला कि मेरा बेटा कुशल है और किसी भी मामले में उसकी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरतलब है कि लगभग पंद्रह दिन पहले शिक्षक अवनीश वाणी के छोटे भाई को भी इसी तरह का फोन आया था। उनसे भी कहा गया कि तुम्हारे बेटे के खिलाफ एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस उसे घर से उठा लेगी।
यदि अपने बेटे की गिरफ्तारी नहीं चाहते तो एक खाते में पांच लाख रुपए डाल दो। उतना पैसा खाते में न होने की स्थिति में छोटे भाई ली। बड़े भाई अवनीश को फोन कर बताया कि बेटे को गिरफ्तार करने पुलिस आ रही है, आप सहयोग कीजिए। इस पर अवनीश वाणी ने अपने भतीजे से मोबाइल पर बात की। उस वक्त उनका भतीजा अपने निजी दुकान में काम कर रहा था। बताया कि सब कुछ ठीक है। इस तरह वाणी परिवार भी ठगी से बच गया था। बहरहाल सरायपाली धोखाधड़ी के प्रार्थी ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है। विवेचना जारी है।(एजेंसी)



