ड्यूटी पर जा रहे जीआरपी आरक्षक की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, दर्दनाक मौत से गांव में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

An unknown vehicle hit the bike of a GRP constable on duty, the tragic death has caused mourning in the village, police are investigating.

ड्यूटी पर जा रहे जीआरपी आरक्षक की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, दर्दनाक मौत से गांव में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीआरपी आरक्षक बलराम साहू की मौत हो गई. वह ट्रेन ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे. तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. गंभीर रुप से घायल हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक बलराम साहू ग्राम नेतनागर (जुटमिल थाना क्षेत्र) के रहने वाले थे और रायगढ़ जीआरपी में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे. गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे उनकी ट्रेन ड्यूटी थी. वे अपने घर से निकलकर ढीमरापुर रोड स्थित होटल अंश के पास पहुंचे ही थे कि अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.
घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि आरक्षक गंभीर रुप से घायल पड़े थे. वाहन की व्यवस्था न होने पर स्थानीय लोगों ने ऑटो की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया. लेकिन प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बलराम साहू की मौत की खबर मिलते ही उनके गृह ग्राम नेतनागर में शोक की लहर दौड़ गई. परिवार और स्थानीय लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं.
सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश तेज कर दी गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t