हाईवा की टक्कर से बाइक सवार कॉलेज छात्र की मौत, दूसरा गंभीर, इधर बारात में शामिल होने आए युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज से पहले तोड़ा दम

Bike rider college student dies in collision with truck, another critical, here a young man who came to join the wedding procession was crushed by an unknown vehicle, died before treatment

हाईवा की टक्कर से बाइक सवार कॉलेज छात्र की मौत, दूसरा गंभीर, इधर बारात में शामिल होने आए युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज से पहले तोड़ा दम

हाईवा की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, दूसरा घायल

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरु चौक के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियान रात तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार छात्र अविनाश पटेल की मौके पर मौत हो गई. जबकि उसका साथी चैतन्य कर्ष गंभीर रुप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र कॉलेज से लौट रहे थे. तभी पीछे से आ रही हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में तमनार निवासी अविनाश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. चश्मदीदों के मुताबिक हाईवा तेज रफ्तार में थी. जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा.
हादसे की खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बारात में शामिल होने आए युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज से पहले तोड़ा दम

रायगढ़ : पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने गए एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब युवक बारात जाने की तैयारी में था और कुछ सामान लेने के लिए निकला था.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की परमानंद यादव  पिता घासीराम उम्र 34 साल निवासी ग्राम दर्रामुड़ा, परमानंद ओडिशा के रपिया गांव में अपने मामा के घर शादी के कार्यक्रम में शामिल होने आया था. 6 मार्च की रात वह अपने दोस्तों के साथ बारात के लिए निकला था. इसी दौरान वह बंगुरसिया मार्ग में पैदल ठेले से कुछ सामान लेने गया था. तभी एक अज्ञात भारी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और वाहन मौके से फरार हो गया.
सड़क हादसे के बाद उसके साथियों ने उसे संभाला और नाजुक हालत में गुरुवार रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है और पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI