नशे में धुत भाई की हरकत से नाराज बहन ने उठाया खौफनाक कदम, पेड़ की डगाल में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, आरोपी विकास गिरफ्तार
Angered by her drunken brother's actions, the sister took a horrific step, hanging herself from a tree branch; the accused, Vikas, was arrested.
बलरामपुर/कुसमी : बलरामपुर जिला में कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरबेना के पत्थलटोली में करमा पर्व की रात एक लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामले में पुलिस ने उसके भाई विकास को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी की मारपीट से क्षुब्ध होकर लड़की ने सुसाइड कर लिया था. भाई ने इस बात को लेकर उसकी पिटाई की थी कि उसने शराब का सेवन किया था.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 अक्टूबर 2025 को मृतिका राधा केरकेट्टा उम्र 17 साल अपनी सहेली चन्दा के साथ करमा त्यौहार देखने अपने घर से बस्ती तरफ गई थी. करीब शाम 4 बजे अकेले पैदल चलकर घर पहुंची और बेड़ पर सो गई. शाम 6:30-7 बजे इसका भाई विकास केरकेट्टा बस्ती तरफ से करमा त्यौहार मनाकर अपने घर नशे की हालत में आया तो देखा कि राधा बेड़ पर पड़ी हुई है और नशे में कुछ अनाप-सनाप बोल रही थी तो विकास बोला कि लड़की होकर हड़िया/शराब क्यों पीती हो. इसी बात पर दोनों भाई-बहन में विवाद हुआ और विकास राधा का बाल पकड़ कर गाल में दो झापड़ मार दिया. जिससे राधा फिर बेड़ (बिस्तर) में गिर गई. विकास अपने कमरे में सोने चला गया. घर के सभी सदस्य अपने-अपने जगह पर सोने चले गये.
9 अक्टूबर 2025 के सुबह 6:30 बजे इसका भाई विपुल केरकेट्टा घर में आकर बताया कि राधा पकरी पेड़ के डगाल में रस्सी से फांसी लगा कर मर गई है. इस खबर पर मर्ग क्रमांक 11/2025 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया. मर्ग जांच दौरान गवाहों के बयान, घटना स्थल निरीक्षण और पीएम रिपोर्ट से साफ हुआ कि मृतिका राधा केरकेट्टा पिता जयलाल केरकेट्टा उम्र 17 साल साकिन पत्थलटोली सूरबेना थाना कोरंधा की मौत की वजह उसके भाई विकास केरकेट्टा के द्वारा नशे में गाली-गलौज मारपीट करने से मानसिक रुप से क्षुब्ध होकर पकरी पेड़ की डगाल में फांसी लगाकर खुदकुशी की है.
मौके पर उसके भाई विकास से पुछताछ किया गया जो अपने बयान मे राधा को गाली-गलौज और मारपीट करना कबूल किया. आरोपी द्वारा जूर्म कबूल करने पर थाना कोरंधा में अपराध क. 33/2025 धारा 108 बीएनएस कायम कर जांच में लिया गया. मामले के अग्रिम विवेचना में आरोपी विकास केरकेट्टा पिता जयलाल केरकेट्टा उम्र 25 साल जति उरांव निवासी ग्राम पत्थलटोली सुरबेना थाना कोरंधा को गिरफ्तार कर 13 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
इस मामले को सुलझाने में थाना कोरंधा से थाना प्रभारी कोरंधा निरीक्षक अमर सिंह कोमरे, सउनि. सुरेश राम, प्र. आरक्षक शैलेश कुमार सिंह, निर्मल एक्का, आरक्षक अनिल कुजूर, आशिष निश्चल तिर्की, रंजित टोप्पो म.आर. सरिता एक्का, आशा एक्का एवं सै. 263 सुरेश तिर्की की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार
विकास केरकेट्टा पिता जयलाल केरकेट्टा उम्र 25 साल जति उरांव निवासी ग्राम पत्थलटोली सुरबेना थाना कोरंधा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



