वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत पहुंचे सब प्रभारी विजय जांगिड़, अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन
Vote Chor Gaddi Chhod signature campaign: Sub-incharge Vijay Jangid arrived under the leadership of Atal Srivastava and Congress staged a strong protest.
बिलासपुर/रतनपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लगातार वोट चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. राहुल गांधी का दावा है कि मोदी सरकार वोट चोरी कर सत्ता में काबिज हुई है राहुल गांधी का दावा है कि उनके द्वारा जो सर्वे करवाया गया है. उसमें कई तरह की खामियां हैं निर्वाचन आयोग इस विषय पर इस विषय पर चुप्पी साधे हुए है. इसीलिए राहुल गांधी ने पूरे देश में वोट कर गाड़ी छोड़ अभियान चलाने का फैसला लिया है
इसी कड़ी में कोटा विधानसभा के रतनपुर में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी विजय जांगिड़ मुख्य रुप से मौजूद रहे. कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा अपने समर्थकों के साथ मिलकर सबसे पहले उनका महामाया चौक पर स्वागत किया गया.
उसके बाद मां महामाया मंदिर के दर्शन करने के बाद महामाया चौक से ही डोर टू डोर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई. जिसमें प्रदेश सह प्रभारी और कोटा विधायक स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारीक प्रतिष्ठानों,घरों आदि में जाकर के लोगों को राहुल गांधी के इस अभियान के बारे में बताया कि किस तरह मोदी सरकार वोट चोरी कर सत्ता में काबिज हो रही है. इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी हस्ताक्षर अभियान चला रही है और प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आम लोगों का हस्ताक्षर करवाया गया.
जिसमें आम लोगों द्वारा इस अभियान के प्रति अच्छा रुझान देखने मिला तथा कहा गया कि ये सही अभियान है वोट की चोरी रुकनी चाहिए.
अभियान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समन्वयक शीतल जायसवाल द्वारा बताया गया कि पिछले कई दिनों से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है जिसमें लगभग 2000 से ज्यादा लोगों के फार्म अब तक भरे जा चुके हैं जिन्हें आज कोटा विधायक के हाथों माननीय प्रभारी को सौंपा गया है।और लोगों में स्वस्फूर्त इस अभियान और लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली के लिए रुझान दिखाई दे रहे है लोग देश की भाजपा सरकार से अब चुके है और उनके वोट चोरी कर सरकार बनाने का सच सामने आ चुका है.
इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. जिसमें सुभाष अग्रवाल,,मदन कहरा,,पुष्पकांत कश्यप, सुनील अग्रवाल,,साथिया दुबे, संतोष सोनी, रामफल श्रीवास, रियाज खोखर, अभिषेक मिश्रा, अविनाश, आशीष, प्रियांशु, आशा सूर्यवंशी, सुशीला मानिकपुरी, रॉकी अनुरागी, संजय कोशले, कृष्णा,रामनिहोरा, संजू आदि की मौजूदगी रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
बिलासपुर/सीपत : वोट चोर गद्दी छोड़ो हस्ताक्षर अभियान के तहत सोमवार को नवाडीह चौक में कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल कार्यक्रम में मुख्य रुप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी विजय जांगिड़ शामिल हुए. कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी. मंच से नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की मर्यादा तोड़ने, जनादेश की अनदेखी करने और जनता के विश्वास को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाते हुए तीखा प्रहार किया.
छग सहप्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि जनता के वोट से चुनी सरकार को चोरी से नहीं छीना जा सकता. विजय जांगिड़ ने कहा कि देश की राजनीति में आज एक गंभीर संकट है. जनता के वोट से चुनी सरकारों को ईडी-सीबीआई के डर से गिराया जा रहा है. लोकतंत्र को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है. इस बार जनता का जवाब ईवीएम नहीं, सड़कों से मिलेगा.
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, जनता के सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए लड़ रही है. छत्तीसगढ़ की धरती हमेशा से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों की रही है. अब हर गली-मोहल्ले से एक ही आवाज उठेगी वोट चोर गद्दी छोड़ो.
इस कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने बैनर पर अपने हस्ताक्षर से किया. जिसके साथ ही इस जनआंदोलन की औपचारिक शुरुआत हुई. विधायक दिलीप लहरिया बोले ने कहा कि जनता का अपमान, लोकतंत्र का अपमान है. जब जनता ने कांग्रेस को चुनकर विश्वास जताया. तो भाजपा ने वह जनादेश छीनने की कोशिश की. यह सिर्फ कांग्रेस का नहीं लोकतंत्र का अपमान है. अब यह संघर्ष सड़कों से लेकर संसद तक चलेगा.
लहरिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर गांव, हर वार्ड तक जाकर जनता को बताएंगे कि किस तरह जनता के वोट की चोरी हुई है. हमारे नेता राहुल गांधी ने सच्चाई और जनता के अधिकार की लड़ाई शुरु की है. अब छत्तीसगढ़ की धरती से यह आग पूरे देश में फैलेगी. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान किसी पार्टी के खिलाफ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के खिलाफ है. जो जनता के जनादेश को नकारती है. आज कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र के लिए खड़ा है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन गांव-गांव तक जाकर लोगों को लोकतंत्र की ताकत का एहसास कराएगा. हम चाहते हैं कि हर नागरिक यह समझे कि वोट की ताकत सबसे बड़ी ताकत है उसे कोई चुरा नहीं सकता. अब जनता खुद तय करेगी कि किसे सत्ता में रहना है और किसे गद्दी छोड़नी है.
इसके बाद छग सहप्रभारी विजय जांगिड़ ने बैनर पर हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की. कार्यक्रम स्थल पर बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने फार्म भरकर और हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया..
इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप, वीरेंद्र शर्मा, समीर अहमद, किसान नेता प्रमोद जायसवाल, केश शिल्प बोर्ड उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, जिला युकां उपाध्यक्ष राजू सूर्यवंशी, विजय गुप्ता, दुर्गा तिवारी, भोला साहू, उमेश चंद्राकर, राजेश्वर साहू, धनिदास महंत, भागीरथी पोरते, दर्राभांठा सरपंच एन.एल. घृतलहरे, मनोहर पात्रे, ईश्वर पाटनवार, बुटन पाटनवार, दीपक यादव, उमेश कश्यप, जानू टंडन, सोनू लास्कर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



